सैफ अली की फिल्म 'शेफ' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखते हुए ये साफ है कि फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म की वीकेंड कमाई जानने के लिए रुख करें आगे की स्लाइड्स का।
{"_id":"59db32524f1c1b78548b66c1","slug":"weekend-three-days-collection-of-saif-ali-khan-starrer-chef","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर भी 'शेफ' की रेसिपी में दर्शकों ने नहीं ली रुचि, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकेंड पर भी 'शेफ' की रेसिपी में दर्शकों ने नहीं ली रुचि, जानें कलेक्शन
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
chef
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
chef
यूं तो फैंस को सैफ अली खान की फिल्म का काफी समय से इंतजार था लेकिन उन्होंने शायद सैफ को इस रोल में पसंद नहीं किया। फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए 1.05 करोड़ रुपए ही कमाए थे वहीं दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। बात करें तीसरे दिन की तो वीकेंड पर इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 1.60 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में 4 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
Chef
धीमी शुरुआत के बाद भी मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर बढ़िया प्रदर्शन करेगी। हालांकि वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ बढ़िया तो रहा लेकिन कम ही था। इतने कलेक्शन के साथ सैफ अली खान की ये फिल्म फ्लॉफ फिल्मों में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chef
इससे पहले सैफ अली खान फिल्म 'रंगून' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई थी। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत और शाहिद कपूर थे। खैर इससे तो ये साफ है कि सैफ अली खान के लिए साल 2017 बढ़िया साबित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Chef
सैफ अली खान की इस फिल्म को देश भर में 1570 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है वही कुल मिलाकर फिल्म को दुनिया भर में 1897 स्क्रीन्स मिली हैं। बात करें इससे पहले रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' को इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।