{"_id":"5a616e774f1c1ba3268b525b","slug":"welcome-to-new-york-poster-release-sonakshi-sinha-diljit-dosanjh-karan-johar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डबल रोल में सलमान के साथ करण जौहर करेंगे 'वेलकम टू न्यूयॉर्क', सामने आया POSTAR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डबल रोल में सलमान के साथ करण जौहर करेंगे 'वेलकम टू न्यूयॉर्क', सामने आया POSTAR
Fri, 19 Jan 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
welcome to new york
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में एक साथ कई बॉलीवुड स्टार्स साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करण जौहर के साथ बोमन ईरानी, सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसांझ, लारा दत्ता, राणा डग्गुबती जैसे स्टार्स नजर आएंगे। खास बात ये है कि करण जौहर एक बार फिर से फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं। इसमें उनका डबल रोल होगा। करण जौहर इससे पहले 'बॉम्बे वेलवेट' में नजर आए थे।
2 of 5
sonakshi sinha
फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। जब से इसका पोस्टर और वीडियो आउट हुआ है तब से यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड का रहा है। इस वीडियो को करण और दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
3 of 5
वीडियो बहुत दिलचस्प अंदाज में जारी किया गया है। जिसे देखते हुए यह लगता है कि इसे लीक किया गया है लेकिन वीडियो के अंत में पता चलता है कि यह कोई लीक वीडियो नहीं है। इसमें दिलजीत, करण और सोनाक्षी सिन्हा को कॉल करते हैं और इनकी बातों के बीच बोमन ईरानी का कॉल आ जाता है। इस वीडियो के अंत में अचानक सलमान खान का कॉल आता है। माना जा रहा है फिल्म में सलमान खान भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan johar
बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन चकरी तोलेति कर रहे हैं। चकरी इससे पहले साउथ की कई बड़ी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके है। यह पहली ऐसी इंडियन कॉमेडी फिल्म होगी जो कि 3डी में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, इस फिल्म का नाम पहले ‘बूम-बूम इन न्यू-यॉर्क’ था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ रखा गया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी आईफा अवॉर्ड्स के आसपास घूमती नजर आयेगी। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।