वेलकम टू द जंगल को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म में बड़ी संख्या में सितारे नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में अब आफताब शिवदासानी की एंट्री हो गई है।
Welcome to The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' में आफताब की हुई एंट्री, खास तस्वीर साझा कर अभिनेता ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की पुष्टि खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर को साझा करते हुए बताया कि फिल्म में वे भी काम कर रहे हैं। आफताब ने 16 साल पहले और 2024 की तस्वीर का कोलाज साझा करते हुए लिखा, "पहली और दूसरी तस्वीर 16 साल के अंतराल पर ली गई है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि तब से अब तक कुछ भी नहीं बदला है। आवारा को पागल जंगल में इस दीवाने का स्वागत करने के लिए धन्यवाद।"
View this post on Instagram
इस फिल्म को 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इस फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार ने एक बार फिर वापसी की है। वेलकम के दूसरे भाग में उनकी जगह जॉन अब्राहम नजर आए थे। वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और राजपाल यादव सहित कई बॉलीवुड अभिनेता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
हाल ही में अक्षय बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे भी मौजूद थे। अच्छी शुरुआत के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है।
आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो अक्षय दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। वे फरदीन खान के साथ खेल खेल में दिखने वाले हैं। वहीं, जॉली एलएलबी 3 में भी वे एक बार फिर से वकील की भूमिका में दिखेंगे।
Taapsee Pannu: तापसी को है अपनी सफलता पर गर्व, बोलीं- मैं आज जहां हूं सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत के बदौलत हूं