फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

What The Hell Navya: फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर बोलीं श्वेता बच्चन, बच्चों को बनाना चाहती हैं इंडिपेंडेंट

Wed, 28 Sep 2022 10:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 28 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
What the hell navya Big B daughter Shweta Bachchan talk about financial security want her kids independent
श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, जया बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अपने पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में नव्या की मां श्वेता बच्चन नंदा और नानी जया बच्चन शामिल हुईं। इस दौरान श्वेता ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

What the hell navya Big B daughter Shweta Bachchan talk about financial security want her kids independent
नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन - फोटो : Instagram

श्वेता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर किए खुलासे
बता दें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा एक प्रोफेशनल मॉडल, कॉलमिस्ट और राइटर होने के साथ एक बिजनेस वुमन भी रह चुकी हैं। आज अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह कभी बहुत एंबिशियस नहीं रही। श्वेता का कहना था कि उन्होंने कभी प्रयास भी नहीं किया, लेकिन आज वह जहां हैं उससे खुश और संतुष्ट हैं।

What the hell navya Big B daughter Shweta Bachchan talk about financial security want her kids independent
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं हैं श्वेता
श्वेता नंदा ने बताया कि वह फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं हैं। हालांकि वह अपनी बेटी नव्या और बेटे अगस्त्य को उनके पैरों पर खड़ा देखना चाहती हैं। श्वेता कहती हैं, 'मैं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं हूं लेकिन मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा एक अलग रास्ता चुनें। शादी से पहले खुद को फाइनेंशियल रूप से खुद को सिक्योर करें। मैं महत्वाकांक्षी महिला नहीं हूं, मैंने कभी प्रयास भी नहीं किया> लेकिन मैं चाहती हूं मेरे बच्चे मेरी तरह ना बने।'

विज्ञापन
विज्ञापन
What the hell navya Big B daughter Shweta Bachchan talk about financial security want her kids independent
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है 'व्हाट द हेल नव्या' पॉडकास्ट
'व्हाट द हेल नव्या' की बात करें, तो यह 'बम्बल इंडिया' द्वारा 24 सितंबर 2022 से शुरू किया जा चुका है। यह शो हर शनिवार को 'आईवीएम पॉडकास्ट' और अन्य ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है। यह बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों की अलग-अलग महिलाओं नव्या नवेली नंदा,  श्वेता नंदा, और जया बच्चन को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाता है। यह एक तरह का फील गुड शो है, जिसका मोटिव सभी ऐज ग्रुप की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाना है जिसमें होस्ट तीन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और विभिन्न दृष्टिकोणों पर चर्चा करते  हैं।

विज्ञापन
What the hell navya Big B daughter Shweta Bachchan talk about financial security want her kids independent
श्वेता बच्चन नंदा अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेसमैन निखिल नंदा से की शादी
गौरतलब है श्वेता बच्चन ने साल 1997 में बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी। निखिल और श्वेता के दाे बच्चे हैं, जिनका नाम नव्या और अगस्त्य है। जहां नव्या ने 'व्हाट द हेल नव्या' नाम का एक पॉडकास्ट शुरू किया है, वहीं अगस्त्य जल्द ही 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। बता दे की यह नव्या नवेली का डेब्यू पॉडकास्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed