{"_id":"6059afba8ebc3e8d3913172e","slug":"when-amitabh-bachchan-speaks-out-on-media-ban-and-bofors-scam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब 15 साल तक मीडिया ने किया था अमिताभ बच्चन को बैन, इंदिरा गांधी थीं वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब 15 साल तक मीडिया ने किया था अमिताभ बच्चन को बैन, इंदिरा गांधी थीं वजह
अमिताभ बच्चन के बिना हिंदी सिनेमा शायद अधूरा रहता। अद्भुत व्यक्तित्व, दमदार आवाज, चेहरे पर रौनक इन सभी खूबियों की वजह से अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों में आने को लेकर बिग बी को कुछ ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। इसकी वजह थी उनकी और राजीव गांधी की दोस्ती। गांधी परिवार और बच्चन परिवार के रिश्तों से पूरा देश वाकिफ है, एक वक्त था जब दोनों परिवार में गहरी दोस्ती थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मौत के बाद दोनों ही परिवारों में दूरियां आ गईं। दरअसल जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान हरिवंश राय बच्चन विदेश मंत्रालय में बतौर हिंदी ऑफिसर काम करते थे। तभी से दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। आगे चलकर ये रिश्ता राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन ने आगे बढ़ाया।
2 of 7
अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी
- फोटो : फाइल
गांधी परिवार के साथ नजदीकियों की वजह से उनपर कई इल्जाम भी लग चुके हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब मीडिया ने उन्हें 15 साल तक बैन दिया। यहां तक कि बोफोर्स घोटाले में उनका नाम तक उछाला गया। दरअसल ये उन दिनों की बात है जब अमिताभ को राजनीति में आए कुछ साल ही हुए थे। राजीव गांधी के कहने पर अमिताभ राजनीति में आए थे। 1984 के आम चुनावों में अमिताभ इलाहाबाद सीट से मैदान में उतरे और जीत हासिल की।
3 of 7
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बोफोर्स घोटाले में नाम आना अमिताभ के जीवन का वो दाग है जो शायद कभी न धुले। हालांकि अमिताभ इस मामले को ब्रिटेन की अदालत में लेकर गए और जीत भी गए लेकिन अमिताभ का राजनीति से मोह भंग हो गया और उन्होंने राजनीति छोड़ दी। पहली बार एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बोफोर्स घोटाले और मीडिया द्वारा लगाए गए बैन को लेकर बात की थी। चलिए जानते हैं बिग बी ने अपने उस इंटरव्यू में क्या कुछ कहा था। अमिताभ के अनुसार, ''मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं मीडिया का बैन दोतरफा था। कई साल पहले प्रेस को ऐसा लगा कि आपातकाल के वक्त जो प्रेस सेंसरशिप देशभर में लगाई गई थी उसका कारण मैं था।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
- फोटो : Social media
अमिताभ ने आगे कहा था, ''मुझपर आरोप लगाया गया था कि मैंने इंदिरा गांधी जी से प्रेस पर पाबंदी लगाने के लिए कहा था। इसमें कोई सत्य और तथ्य नहीं था। इसलिए सभी ने कहा कि हम भी अमिताभ बच्चन को बैन करेंगे। इसके बाद मैंने भी मीडिया को अपने सेट पर आने से मना कर दिया। मेरी और मीडिया की बातचीत बंद थी। हालांकि मैं इसे अपनी बड़ी गलती मानता हूं। एक पब्लिक फिगर होने के नाते जनता के प्रति जो मेरा कर्तव्य था मैं उसे निभाने में चूक गया। मैंने जनता को अपने बारे में बताना बंद कर दिया था। मैं ये भूल गया था कि आज मेरे पास जो कुछ भी है वो सब जनता की वजह से ही है।''
विज्ञापन
5 of 7
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
बिग बी ने कहा था, ''यही वजह थी कि पत्रकारों ने वही लिखा जिसके बारे में उन्हें पता चला। मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं ''पोस्टमैन पर हम इल्जाम नहीं लगा सकते जब वो बुरी खबर लाता है।'' मीडिया ने बोफोर्स मामले में वही काम किया। जब मैंने मीडिया को अपना वर्णन दिया, काफी कुछ बदला। लोगों को मेरी बहुत सी बातें पता चलीं। मीडिया ने भी बाद में मेरा स्वागत किया। जैसा व्यवहार मैंने मीडिया के साथ किया था, उस व्यवहार के नाते वो चाहते तो मेरा काफी नुकसान कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं अपनी इस गलती को कुबूल करता हूं कि मीडिया से न बोलने की वजह से जितना नुकसान मुझे हुआ है उतना फायदा नहीं हुआ।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।