{"_id":"631f433aef838b598126ffdd","slug":"when-bollywood-film-director-mahesh-bhatt-phone-call-made-vidya-balan-emotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vidya balan: महेश भट्ट के फोन करने पर फूट-फूट कर रोई थीं विद्या बालन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vidya balan: महेश भट्ट के फोन करने पर फूट-फूट कर रोई थीं विद्या बालन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अब तक वह कई फिल्में अपनी एक्टिंग की बदौलत हिट कराने में कामयाब रही हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब उनकी बैक टू बैक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं। उस दौर का जिक्र एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान भी किया था और बताया था कि महेश भट्ट का फोन आने के बाद वह अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सकी थीं।
2 of 4
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में विद्या बालन ने बताया था, 'हमारी अधूरी कहानी से पहले, घनचक्कर, शादी के साइड इफेक्ट्स और बॉबी जासूस भी फ्लॉप हो गए थे। महेश भट्ट साहब ने रविवार की सुबह मुझे फोन किया और कहा विद्या आई एम सॉरी लेकिन हमारी अधूरी कहानी नहीं चली। इसके बाद मैं बेकाबू होकर रोने लगी थी। सिद्धार्थ मुझे चेंबूर के साईं बाबा मंदिर ले गए। भारी बारिश हो रही थी लेकिन जिस तरह से मैं कार में रो रही थी, वह बारिश का मुकाबला कर सकती थी। मैंने सोच रही थी कि मैं क्या गलत किया है और उससे पहले क्या अच्छा किया था? फिर मैंने खुद से कहा कि सब भूल जाना चाहिए और इस यात्रा का आनंद लेना चाहिए। अगर कोई शादी टूट जाती है तो आप यह नहीं कह सकते कि युगल ने कभी एक साथ खुशी के पलों का आनंद नहीं लिया।'
3 of 4
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विद्या बालन ने हाल ही में अनु मेनन की फिल्म 'नीयत' की शूटिंग शुरू की है। विद्या ने 2005 में परिणीता के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वह बाद में 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'गुरु', 'हे बेबी', 'भूल भुलैया', 'किस्मत कनेक्शन', 'पा', 'इश्किया', 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। द डर्टी पिक्चर में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्या को आखिरी बार एक मर्डर मिस्ट्री, जलसा में एक पत्रकार के रूप में देखा गया था। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म में उन्होंने शेफाली शाह के साथ अभिनय किया था। वर्तमान में उनके पास दो फिल्में है नीयत जिसमें से एक है। इसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है, इस फिल्म में राम कपूर, शाहाना गोस्वामी, शशांक अरोड़ा, मीता वशिष्ठ, प्राजक्ता कोली, नीरज काबी और अमृता पुरी भी दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।