सब्सक्राइब करें

First Film Of Lord Rama: जानिए रामकथा पर कब बनी थी पहली फिल्म और किन कलाकारों ने निभाए थे किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
When First Movie Was Made on Lord Ram And Which Actors Played The Characters Know in Details
रामकथा पर बनी पहली फिल्म - फोटो : social media

बॉलीवुड में इस समय ऐतिहासिक और पौराणिक विषयों पर फिल्में बनाने का जैसे ट्रेंड सा चल पड़ा है। वहीं भगवान राम पर तो कई सीरियल्स और फिल्में बनाई जा चुकी हैं। मौजूदा समय की भी बात करें तो 25 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु रिलीज हुई है, जिसमें भगवान राम की सेना द्वारा बनाए गए रामसेतु पुल के इर्दगिर्द कहानी बुनी गई है। इसके अलावा प्रभास की आदिपुरुष भी खूब चर्चा में है। बताया गया है कि यह फिल्म तो रामायण की कहानी पर ही आधारित है। इसके अलावा जानकारी है कि कंगना रणौत की फिल्म 'सीता' में माता सीता के दृष्टिकोण से रामायण को दर्शाया जाएगा। रिपोर्ट ये भी हैं कि कंगना के निर्देशन में एक और फिल्म बनेगी जिसमें राम मंदिर के 600 साल पुरानी यात्रा को दिखाया जाएगा। इन सभी फिल्मों में कहीं न कहीं भगवान राम से जुड़ी चीजें दिखाई जाएंगी लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे पहले रामकथा पर आधारित फिल्म कौन सी थी, उसे किसने बनाया था और उसमें किन-किन लोगों ने किरदार अदा किए थे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।



Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Trending Videos
When First Movie Was Made on Lord Ram And Which Actors Played The Characters Know in Details
लंका दहन - फोटो : social media

भगवान राम पर वैसे तो कई फिल्में बन चुकी हैं लेकिन सबसे पहले 1917 में पर्दे पर रामकथा पर आधारित फिल्म दिखाई गई थी। इस फिल्म का नाम था लंका दहन। यह एक मूक (साइलेंट) फिल्म थी, यानी जिसमें केवल चलचित्र देखे जा सकते थे। उस समय में मुंबई के एक सिनेमाहॉल में इस फिल्म को 23 सप्ताह तक लगातार दिखाया गया था।

 

Kanye West: महज दो हफ्तों में कान्ये वेस्ट ने खोया अरबपति का तमगा, विवादित टिप्पणियां बनीं वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
When First Movie Was Made on Lord Ram And Which Actors Played The Characters Know in Details
माता सीता के किरदार में अन्ना सालुंके - फोटो : social media

पहली डबल रोल वाली फिल्म भी थी 'लंका दहन'
फिल्म 'लंका दहन' भगवान राम पर बनी पहली फिल्म तो मानी ही गई है इसके अलावा यह एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें किसी कलाकार ने डबल रोल प्ले किया था। इस फिल्म में अन्ना सालुंके डबल रोल में नजर आए थे। दरअसल उन्होंने राम और सीता दोनों की भूमिका अदा की थी।

 

Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहन श्वेता को घूरते नजर आए अभिषेक बच्चन, वायरल हुई फोटो

When First Movie Was Made on Lord Ram And Which Actors Played The Characters Know in Details
दादा साहेब फाल्के - फोटो : Social media

दादा साहब फाल्के ने किया था फिल्म का निर्माण
भारतीय सिने जगत में शुरुआती तौर पर धार्मिक कहानियों का दौर था। यह वह समय था, जब लोग सिनेमा के बारे में न के बराबर जानकारी रखा करते थे, और सिर्फ रामयाण आदि के मंचन व कहानियां, कथाएं आदि सुना करते थे। दरअसल भारत में फिल्मों के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के ने पहली बार विदेश दौरे के दौरान ईसा मसीह पर बनी एक फिल्म देखी और उन्होंने यह फैसला कर लिया कि वह भारत आकर फिल्म बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने सबसे पहली मूक फिल्म राजा हरीशचंद्र बनाई। इसके  बाद 1913 में मोहिनी भस्मासुर का निर्माण किया गया, और 1917 में फिल्म 'लंका दहन' रिलीज की गई। 
 

Bimbisara: ओटीटी पर 'बिम्बिसार' ने मचाया धमाल, महज 48 घंटे में 10 करोड़ मिनट स्ट्रीम की गई फिल्म

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed