{"_id":"617c12851e67b170ec298863","slug":"when-jaya-bachchan-called-aishwarya-rai-bachchan-a-nurse-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: ‘मेरी पोती की नर्स हैं मिस वर्ल्ड...’, जब जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या के लिए कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: ‘मेरी पोती की नर्स हैं मिस वर्ल्ड...’, जब जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या के लिए कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सास-बहू का रिश्ता बेहद ही शानदार होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ-साथ नोंक-झोक भी होती है, जिसकी झलक हर घर में देखने को मिल ही जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसी सास-बहू की जोड़ियां हैं, जो अपने अमेजिंग रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनकी सास व दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन का नाम भी शामिल है। जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के लिए कई रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि, दोनों अच्छे संबंध साझा नहीं करती हैं।
जया और ऐश्वर्या ने इन अफवाहों पर कभी खुलकर बात नहीं की है। लेकिन कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आ चुकी हैं, जिससे साबित होता है कि, जया और ऐश्वर्या के बीच कोई परेशानी नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि, जया बच्चन ने एक बार अपनी बहू ऐश्वर्य राय को नर्स कह दिया था। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
2 of 5
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय के मां बनने के बाद जया बच्चन से एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें जया से ऐश्वर्या राय से जुड़ा एक सवाल किया गया था। जया से पूछा गया था कि, ऐश्वर्या राय कैसी मां हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें शानदार मां बताया था। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को नर्स भी कह दिया था।
3 of 5
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
जया ने कहा, ‘ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के सारे काम खुद करती हैं। वो मेड या नैनी के भरोसे आराध्या के काम को नहीं छोड़ती हैं। ऐश्वर्या के जैसा आराध्या का ध्यान कोई नहीं रख सकता है। मैं ऐश्वर्या के केयरिंग नेचर को देखते हुई उन्हें चिढ़ा भी देती हूं कि, आराध्या बहुत लकी लड़की है कि, उसने एक मिस वर्ल्ड को अपनी नर्स बना रखा है।’ इसके आगे जया बच्चन ने कहा कि, मुझे ऐश्वर्या की ये बातें काफी अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें आम बात हैं। लेकिन जया ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपनी बहू ऐश्वर्या की खूब तारीफ की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बहू की क्वालिटी भी बताई थी। जया ने कहा था, ‘वह बहुत प्यारी हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और मैंने ऐश्वर्या से हमेशा प्यार किया है।’
विज्ञापन
5 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस चैट शो में करण ने जया बच्चन से ये भी पूछा था कि, क्या ऐश्वर्या उनके परिवार के लिए सही साबित हुई हैं? इस पर जया बच्चन ने कहा था कि हां। मुझे सच में लगता है कि, ये बात हैरानी वाली है कि, वह खुद बहुत बड़ी स्टार हैं, लेकिन जब भी वह हमारे साथ होती हैं, तब मैंने कभी देखा कि, ऐश्वर्या दूसरों के सामने खुद को आगे रखती हैं। मुझे उनकी ये क्वालिटी पसंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।