बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान आज हर किसी की पहली पसंद मानी जाती हैं। करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और हॉट अभिनेत्रियों में शुमार रहती हैं। करीना इस साल 40 साल की होने जा रही हैं। लेकिन उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता है कि करीना की उम्र इतनी ज्यादा होगी। करीना अपनी खूबसूरती और फिटनेस के अलावा बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर हर मुद्दे पर काफी बेबाक बयान देती हैं।
जब करीना कपूर खान ने जताई थी फिल्मों के प्रमोशन से आपत्ति, शादी के बाद देती हैं पति को कामयाबी का श्रेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना उस समय चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने प्रमोशन को लेकर बेबाकी से अपनी राय दी थी। करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'आजकल कुछ ज्यादा ही प्रमोशन होते हैं। फिल्म के लिए एक शहर से दूसरे शहर, कभी इस प्रोग्राम में नाचना तो कभी उस प्रोग्राम में जाना। पहले भी फिल्में बनती थीं उनका इतना प्रमोशन भी नहीं होता था और वो फिल्में बहुत चलती थी लेकिन आज कल जितना चाहे प्रमोशन कर लो उसके बाद भी फिल्में नहीं चलती हैं।'
आगे उन्होंने बताया, 'पहले के कलाकारों के लिए लोगों के दिलों में इज्जत हुआ करती थी लेकिन आजकल के कलाकारों के लिए वो इज्जत ही नहीं बची लोगों में। पहले लोग अपने पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री को एक नजर देखने के लिए तड़पा करते थे लेकिन अब तो कलाकार खुद ही अपने बाथरूम की तस्वीर से लेकर ना जाने कौन कौन सी तस्वीरें डालते हैं अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर।'
इसके अलावा करीना ने शादी के बाद काम करने और कामयाबी हासिल करने का श्रेय अपने पति सैफ अली खीन को दिया था। करीना कहते हैं, 'मेरी शादी को काफी वक्त हो गया हैं और मैं शादी के बाद भी फिल्में और आइटम सांग कर रही हूं और इसका श्रेय मैं अपने पति सैफ अली खान को देना चाहूंगी। अगर सैफ मुझे मंजूरी नहीं देते तो मैं कभी नहीं कर पाती। मेरी इच्छा है कि मेरा करियर जोहरा सहगल जैसा हो। मैं 80 साल कि उम्र में भी कैमरे के सामने रहना चाहती हूं।'
गौरतलब है कि करीना कपूर खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवार में से एक हैं। करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। जिसके बाद वो लाइम लाइट में आ गई थीं। करीना का बेटा तैमूर अली खान भी काफी लाइन लाइट में रहता है। हाल ही में करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सैफ और करीना ने कुछ दिन पहले ही अपने दूसरे बच्चे का अनाउंसमेंट किया था।
पढ़ें: पायल घोष के बाद बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना भवनानी आईं सामने, कहा- 'मुझे धमकी देकर शांत