फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर को घर से निकाल दिया था बाहर, 'पद्मावत' की शूटिंग के बीच हुआ था ये सब

Wed, 21 Mar 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
when mira rajput threw shahid kapoor from home during padmaavat shooting
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक हैं। हाल ही दोनों नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी लव लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की बातें शेयर कीं। इसी में मीरा ने शाहिद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

when mira rajput threw shahid kapoor from home during padmaavat shooting
शाहिद कपूर

मीरा ने बताया कि किसी बात से परेशान होकर उन्होंने शाहिद कपूर को घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद शाहिद कुछ समय तक होटल में रहने को मजबूर हो गए थे। यह वो समय था जब शाहिद फिल्म 'पद्मावत' की शूटिंग कर रहे थे।

when mira rajput threw shahid kapoor from home during padmaavat shooting
शाहिद कपूर

मीरा ने बताया, 'फिल्म 'पद्मावत' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर सुबह 8 बजे घर आते थे और दोपहर के 2 बजे उठते थे। मैं कोशिश करती थी इस समय घर पर शांति रहे क्योंकि वह रात भर काम करके आते हैं लेकिन मीशा को उस समय खेलना होता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
when mira rajput threw shahid kapoor from home during padmaavat shooting
शाहिद कपूर

'शाहिद कभी भी कुछ कहते नहीं थे और मैं अदिरा पर ज्यादा पाबंदी नहीं लगा सकती थी।' तब मीरा ने फैसला लिया कि शाहिद अब होटल में रहेंगे और वहीं आराम करेंगे। मीरा के कहने के बाद शाहिद घर छोड़ होटल में रहने लगे और तब तक वहीं रहे जब तक शूटिंग पूरी नहीं हो गई।
 

विज्ञापन
when mira rajput threw shahid kapoor from home during padmaavat shooting
शूट करते शाहिद कपूर

बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों श्री नारायण सिंह की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी नजर आएंगी। शाहिद कपूर एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed