{"_id":"5c90a79ebdec22141a4a13fa","slug":"when-mohammad-rafi-says-to-mahendra-kapoor-we-do-not-sing-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब रफी साहब ने महेंद्र कपूर से कह दिया था अब हम साथ नहीं गाएंगे क्योंकि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब रफी साहब ने महेंद्र कपूर से कह दिया था अब हम साथ नहीं गाएंगे क्योंकि...
"डैडी बहुत शांत स्वभाव के थे। सभी से उनके अच्छे रिश्ते थे। डैडी अपने दौर के गायकों में सबसे कम उम्र थे। अतः सभी से छोटे भाई जैसा प्यार मिलता था...अपने पिता महेंद्र कपूर साहब के कारण मुझे हिंदी सिने-संगीत के सुनहरे दौर की हस्तियों को नजदीक से देखने-जानने का मौका मिला। यूं तो डैडी के किशोर दा, मुकेश जी, लता जी और अन्य हस्तियों से खास संबंध थे, मगर मोहम्मद रफी साहब के साथ गुरु-शिष्य का नाता था।
डैडी सिर्फ 12 साल के थे तभी से वे रफी साहब के साथ थे। तब दोनों स्कूल में थे। जब तक डैडी ने मेट्रो मर्फी प्रतियोगिता जीती, तब तक रफी साहब इंडस्ट्री में बड़े गायक बन चुके थे। उन्होंने डैडी से कहा था, ‘महेंदर हम दोनों साथ में गाने नहीं गाएंगे, क्योंकि हमारी आवाजें मिलती हैं।’ दोनों इस पर कायम रहे, सिवाय फिल्म आदमी (1968) के ‘कैसी हसीन आज बहारों की रात है’ गाने के। इस गाने में तलत महमूद साहब की आवाज को डैडी ने संगीतकार नौशाद साहब के कहने पर डब किया था। यह उस दौर की बड़ी कंट्रोवर्सी है, जिसकी हकीकत मैं आने वाले दिनों में अपने यू-ट्यूब प्रोग्राम ‘रूहानी किस्से विद रोहन कपूर’ में सामने लाऊंगा। उस दौर की यादों को मैं इन दिनों इस प्रोग्राम में संजो रहा हूं।
उन दिनों के गायकों में एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार था
2 of 4
वह दौर अलग था। लोग अलग थे। जब बतौर हीरो मेरी पहली फिल्म ‘फासले’ (1985) बन रही थी, तो उसमें किशोर दा ने गाना रिकॉर्ड कराया, जो मुझ पर शूट होना था। डैडी इलाज के लिए अमेरिका में थे। रिकॉर्डिंग के बाद किशोर दा ने पूछा कि भाई हीरो कौन है? तब यश चोपड़ा जी ने मुझे बुलवाया। मुझे देखते ही किशोर दा बोले कि यार यह तो महेंदर का लड़का है। मुझे गले लगाया, माथा चूमा। अकाउंटेंट गाने का चेक देने आया तो साफ इंकार कर दिया कि मेरे लिए अमित (किशोर कुमार के पुत्र) और रोहन में फर्क नहीं है। जबकि मशहूर था, किशोर दा अपने गाने के पैसे कभी नहीं छोड़ते। यह बात बताती है कि उन दिनों के गायकों में एक-दूसरे के लिए कितना प्यार था। उनका जज्बा ही अलग था।
डैडी अपने दौर के गायकों में सबसे कम उम्र के थे...
3 of 4
मेरे डैडी बहुत शांत स्वभाव के थे। सभी से उनके अच्छे रिश्ते थे। डैडी अपने दौर के गायकों में सबसे कम उम्र के थे। अतः सभी से छोटे भाई जैसा प्यार मिलता था। हालांकि कई बार वह इससे कशमकश में पड़ जाते थे, क्योंकि छोटा होने से सबकी बात माननी पड़ती। एक रोचक किस्सा है। किसी हादसे पर फंड जुटाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री दिल्ली में ‘संगीत संध्या’ कर रही थी, जिसमें दिलीप कुमार, मनोज कुमार, राज कपूर जैसे सितारों से लेकर तमाम गायक पहुंचे थे। दूसरे या तीसरे नंबर पर डैडी को गाना था। तभी रफी साहब आए और बोले, “यार मैं पहले गा दूं मेरी तबीयत ठीक नहीं है।” इसके बाद तो एक के बाद एक सिंगर डैडी के पास यह कहते हुए पहुंचे कि मैं पहले गा लूं। वह किसको न कहते! होते-होते कार्यक्रम खत्म होने को आया। तब डैडी ने मनोज कुमार के पास जाकर कहा कि मैं जा रहा हूं, सबने गा दिया है। मेरी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डैडी ने कहा कि देखिए, रात ढल रही है, लोग उबासियां ले रहे हैं, सोने की तैयारी है।
4 of 4
मनोज कुमार ने कहा कि आप तो जा ही नहीं सकते। पर्दे पर मेरी आवाज तो आप ही हैं, उसके बिना शो पूरा कैसे होगा। डैडी ने कहा कि देखिए, रात ढल रही है, लोग उबासियां ले रहे हैं, सोने की तैयारी है। मैं स्टेज पर अपनी बेइज्जती नहीं कराऊंगा। मनोज जी ने कहा कि मैं वादा करता हूं, आप शो की हाइलाइट रहेंगे। राज कपूर ने भी रोका। डैडी रुके और गाया, मेरे देश की धरती...। उन्होंने बुझे दिल से गाना शुरू किया मगर कुछ ही पल में पाया कि तालियां बजने लगी हैं। लोग उछलने लगे हैं। पीछे देखा तो सब डांस कर रहे थे। यह शो का क्लाइमैक्स था। अगले दिन दिल्ली के अखबारों में गाते हुए सिर्फ महेंद्र कपूर दिख रहे थे, जबकि बाकी लोग नाचते नजर आ रहे थे। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ओ.पी. रल्हन साहब मुंहफट थे। अखबारों को देखकर उन्होंने कहा, “देख महेंदर एक तू ही हीरो है, बाकी सब कबूतर हैं।”
-रवि बुले से बातचीत पर आधारित
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।