फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, 5 महीने से करवा रहे हैं इलाज

Tue, 19 Mar 2019 01:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Mar 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Neetu kapoor shared Rishi Kapoor latest picture from hospital
Rishi Kapoor Neetu Kapoor - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 5 महीने से विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर को क्या हुआ है इस बात की तो जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इतना जरूर है कि ऋषि की तबीयत ठीक नहीं है। इस बीच ऋषि कपूर की एक ताजा तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को खुद उनकी पत्नी नीतू कपूर ने शेयर किया है।

Neetu kapoor shared Rishi Kapoor latest picture from hospital
Rishi Kapoor - फोटो : instagram

इस तस्वीर में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के अलावा करिश्मा और रंधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को नीतू कपूर ने इंस्टग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा - 'सबसे अच्छे भाई।' इस तस्वीर में सभी के बीच खास बांड नजर आ रहा है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि की जो तस्वीर शेयर की है वह किसी अस्पताल के अंदर की लग रही है। तस्वीर में ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा कई इक्यूपमेंट नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The bestest brothers ever 💕 their conversation is only food though 🙈🤪🙄 #family #bond #forever

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

Neetu kapoor shared Rishi Kapoor latest picture from hospital
rishi kapoor - फोटो : instagram

कुछ दिन पहले कपूर खानदान के बाकी सद्स्यों के साथ भी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि ऋषि मार्च तक भारत वापस आ सकते हैं लेकिन यह खबरें मात्र अफवाह साबित हुई। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा था - 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu kapoor shared Rishi Kapoor latest picture from hospital
rishi kapoor and neetu kapoor - फोटो : instagram

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने आगे कहा - 'इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।' वहीं ऐसी चर्चा है कि भारत लौटने के बाद ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी की बात भट्ट परिवार के साथ आगे बढ़ा सकते हैं। खबरों की मानें तो कपूर फैमिली चाहती है कि दोनों शादी कर लें। 

विज्ञापन
Neetu kapoor shared Rishi Kapoor latest picture from hospital
randhir kapoor - फोटो : file photo

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की जब पहली बार तबीयत खराब की खबर आई थी तो ऐसी खबरें वायरल होने लगी कि उन्हें कैंसर है। इन खबरों को सुनकर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर (Ranshir Kapoor) गुस्सा हुए और इस खबरों को मात्र अफवाह बताया। रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। हमें भी नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को खुद भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट होने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे एडवांस स्टेज का कैंसर हुआ है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिजल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed