बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से एक फिल्म में परफेक्ट सीन के लिए डायरेक्टर ने 45 रिटेक लिये थे। इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यह सीन शूट हुआ था। जी हां, यह थी मशहूर फिल्म शराबी जो कि साल 1984 में रिलीज हुई थी और इसे डायरेक्ट किया था प्रकाश मेहरा ने। इस फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे थे और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था। इस फिल्म के संवाद इतने लोकप्रिय हुए थे कि दर्शकों की जुबान पर चढ़ आये थे। शराबी फिल्म का एक मशहूर डायलॉग है, 'शराब की बोतल पर अगर मैं लेबल की तरह चिपक गया हूं...तो इस लेबल को चिपकाने वाले आप हैं...'
बॉलीवुड: इस फिल्म में परफेक्ट सीन के लिए डायरेक्टर ने अमिताभ से करवाये थे 45 रिटेक, 2 घंटे में शूट हुआ था सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, फिल्म के एक सीन में प्राण अपने बेटे अमिताभ बच्चन को पार्टी में किसी गेस्ट से मिलवाते हैं।प्राण जब इस शख्स से अमिताभ को मिलवाते हैं, तो वह उसे गले लगा लेते हैं। सीन की शूटिंग में अमिताभ और दारूवाले की आवाज मैच नहीं हो पा रही थी। जिसके कारण बार- बार रिटेक लेना पड़ रहा था। फिल्म के इस सीन में दोनों की आवाज को मैच करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और अमिताभ को 45 रिटेक देने पड़े।
गौरतलब है कि शराबी फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। फिल्म में ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सइयां दीवाने’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘जहां चार यार मिल जाए’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ गाने उस जमाने में काफी लोकप्रिय हुए थे।
इस फिल्म के लिए बप्पी लहरी को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में अमिताभ के संवाद लोगों की जुबान पर चढ़ गये थे। एक फेमस डायलॉग ‘मूंछे हो तो नत्थूलाल जी जैसी हो वरना न हो’ आज भी उनता ही फेमस है।