फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने के लिए भी दोस्तों पर निर्भर रहते थे राजकुमार राव, चंद रुपयों में गुजारते थे पूरा महीना

Wed, 08 Aug 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
When rajkumar Rao call friends asking to share meal
rajkumar rao

‘सिटीलाइट्स’, ‘शादी में जरूर आना’ और ‘न्यूटन’ जैसी शानदार फिल्में दे चुके राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म ‘फन्ने खां’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' भी जल्द रिलीज होने वाली है। अपने अभिनय के दम पर राजकुमार राव ने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई बल्कि बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।

When rajkumar Rao call friends asking to share meal
RAJKUMAR RAO
हाल ही में राजकुमार राव ने अपने पुराने दिनों की कहानी बयां की है जब वो मुंबई काम की तलाश में आए थे। राजकुमार राव ने कहा 'मुझे मुंबई में छोटे-मोटे विज्ञापन मिल जाते थे। कई ऐसे विज्ञापन भी, जो आपको कुछ टाइम बाद याद भी नहीं रहते थे। मैं किसी विज्ञापन में 10वें नंबर पर खड़ा रहता था।'
When rajkumar Rao call friends asking to share meal
RAJKUMAR RAO - फोटो : SELF
राजकुमार राव ने आगे बताया, 'मैं तकरीबन 10000 रूपए महीना कमा लेता था लेकिन फिर भी कई दिन ऐसे थे जब मेरे पास कुछ नहीं होता था और मुझे अपने दोस्त को फोन कर खाने का जुगाड़ करना पड़ता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
When rajkumar Rao call friends asking to share meal
rajkumar rao
उन्होंने कहा कि ‘मैं हमेशा ऑडिशन्स के लिए यहां वहां भटकता रहता था। मैं ढेरों अस्सिटेंट डायरेक्टर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स से मुलाकात करता था। मुझे बड़ा रोल नहीं मिलता था लेकिन मैं हताश नहीं होता था, मुझे लगता था कि कोई न कोई तो होगा जो मेरे टैलेंट की कद्र करेगा।’
विज्ञापन
When rajkumar Rao call friends asking to share meal
rajkumar rao

राजकुमार ने कहा- 'जब मैं बड़ा हो रहा था तो शाहरूख से बेहद प्रभावित था। मैं उनके पोस्टर्स को देखता रहता था और कई बार सोचता था कि अगर शाहरूख जैसा इंडस्ट्री से बाहर का एक्टर आकर बॉलीवुड पर राज कर सकता है तो शायद मेरे लिए भी उम्मीद की किरण तो है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed