बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज किया है। 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रवीना टंडन ने 'मोहरा', 'दिलवाले' 'अंदाज अपना-अपना' 'दुल्हे राजा' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी साल 1994 में अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' काफी लोकप्रिय हुआ और आज भी लोग इस गीत को गुनगुनाते हैं। इस गाने में उनके हॉट अंदाज को काफी पसंद किया गया। इसी दौरान वो अक्षय कुमार के नजदीक भी आईं। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला।
किस्से बॉलीवुड के: जब रवीना टंडन ने पार्टी में पति की एक्स-वाइफ पर फेंका जूस से भरा गिलास, कट गई थी अंगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल थडानी की पहली शादी नताशा से हुई थी। एक बार एक पार्टी के दौरान रवीना टंडन ने थडानी की पूर्व पत्नी पर गुस्सा होकर जूस का गिलास फेंक दिया था। यह वाकया न्यू ईयर पार्टी का था। रीतेश सिधवानी ने सालों पहले न्यू ईयर के मौके पर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की पूर्व पत्नी भी आईं थी।
नताशा ने इस घटना पर अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि रवीना उनसे जलती हैं। उन्होंने बताया था, मैं दोस्तों के साथ रितेश सिधवानी के घर पर नए साल की पार्टी में गई थी। मुझे अनिल और रवीना की परवाह भी नहीं थी और मैं अपना काम कर रही थी। मैं रितेश के चचेरे भाई के साथ थी। वहां केवल सोफे के दो सेट थे, जिसमें से एक पर मैंने बैठने का फैसला लिया। अब अगर रवीना इतनी असुरक्षित है कि अगर मैं उसके पति के पांच फीट करीब भी हूं, तो भी आपा खो दे, तो मैं क्या कर सकती हूं।