सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: ऋषि कपूर के घर के बाहर 300 लोगों की भीड़ लगा रही थी 'हाय हाय' के नारे, नजारा देख डर गई थीं नीतू कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 07 Sep 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
when Rishi Kapoor tweets once stirred up storm Neetu Kapoor says 300 crowd chanted slogans
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। कपिल के अंदर ऐसी प्रतिभा है कि उनके मुंह से मजेदार शब्द निकलते ही सब हंस-हंस कर लोट पोट हो जाते हैं। ये ही वजह है कि कपिल शर्मा के फैंस सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार भी हैं। पिछले रविवार को टेलीकास्ट हुए 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आईं थीं। शो के दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते हुए बताया कैसे उनके एक ट्वीट ने तूफान मचा दिया था। नीतू ने उनके ट्वीट करने की आदतों के बारे में कहा, 'मैं उनसे बहुत नाराज़ हो जाती थी।'



शो इस दौरान नीतू कहती हैं, 'मैंने देखा नहीं था कि ऋषि ने क्या ट्वीट किया था। हम कुछ समय के लिए दूसरे घर में रह रहे थे क्योंकि उनके घर का रेनोवेशन चल रहा था। एक दिन काम देखने के लिए जब मैं अपने कुछ स्टाफ मेंबर्स के साथ कृष्णा राज बंगले में गई तो देखा कि गुस्साई भीड़ मेरे पति के खिलाफ नारे लगा रही है।'

Trending Videos
when Rishi Kapoor tweets once stirred up storm Neetu Kapoor says 300 crowd chanted slogans
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Instagram
नीतू आगे कहती हैं, 'इस दौरान सड़क पर लगभग 300 लोग थे और एक पुलिस ट्रक था। भीड़ ऋषि कपूर, हाय हाय के नारे चिल्ला रही थी। मैं सोच रही थी कि क्या हो गया, मैं बहुत डर गई।'

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

विज्ञापन
विज्ञापन
when Rishi Kapoor tweets once stirred up storm Neetu Kapoor says 300 crowd chanted slogans
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram

नीतू ने बताती हूं कि एक पुलिस इंस्पेक्टर मेरे पास आया और रिक्वेस्ट किया कि वह ऋषि को ट्वीट करने के लिए मना करें। नीतू ने बताती हूं कि एक पुलिस इंस्पेक्टर मेरे पास आया और कहा कि वह ऋषि को ट्वीट करने के लिए मना करें। मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने इंस्पेक्टर को अपने साथ आने के लिए कहा और बोला चलो और उन्हे बताओ कि यहां क्या हो रहा है। उन्हे पता होना चाहिए तभी बंद करेंगे। 


 
when Rishi Kapoor tweets once stirred up storm Neetu Kapoor says 300 crowd chanted slogans
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद ऋषि कपूर का जवाब सुन खुद नीतू भी चौंक गईं थी। एक्टर ने इंस्पेक्टर को कहा था 'हिम्मत चाहिए सर'। तीन दिन बाद नीतू ने देखा कि वह पुलिस इंस्पेक्टर उनके घर के बाहर खड़ा था। उसने बताया कि ऋषि को जान को खतरा है। उसके बाद ही ऋषि ने अपने ट्वीट्स के टोन को कम किया।


 
विज्ञापन
when Rishi Kapoor tweets once stirred up storm Neetu Kapoor says 300 crowd chanted slogans
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋषि कपूर का पिछले साल 29 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था। उनका न्यूयॉर्क में दो साल तक इलाज चला था। आखिरी समय में ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed