{"_id":"6014e5445572f0248f4323a7","slug":"when-sanjay-dutt-was-miffed-with-richa-sharma-when-trishala-dutt-called-him-uncle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी संजय दत्त को पापा की जगह अंकल बुलाने लगी थी बेटी, मां रिचा थीं वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी संजय दत्त को पापा की जगह अंकल बुलाने लगी थी बेटी, मां रिचा थीं वजह
Sat, 30 Jan 2021 10:22 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt and Trishala
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी है। संजय ड्रग्स, राजनीति और जेल जाने को लेकर कई बार सुर्खियों में रहे हैं। इसके साथ ही उनके अफेयर्स की चर्चा भी खूब रही। संजय दत्त की जिंदगी में कई ऐसी घटनाएं घटी है, जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जायेंगे। ऐसे ही एक घटना आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
Richa Sharma, Sanjay Dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त के अफेयर्स के साथ ही उनकी शादियां भी सुर्खियों में रही हैं। अभिनेता ने तीन शादियां रचाई और उनकी सबसे पहली पत्नी एक्ट्रेस रिचा शर्मा थीं, जो अब इस दुनिया में नहीं है। संजय की पहली पत्नी रिचा शर्मा से उनकी मुलाकात फिल्म के मुहुर्त पर हुई थी। एक्टर ने जब से रिचा की तस्वीर लोकल मैग्जीन में देखी थी, तब से वो उनके दीवाने हो गए थे। जब रिचा 1987 में फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग कर रही थीं, तब संजय ने उन्हें प्रपोज किया था। रिचा ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन संजय बार-बार उन्हें जवाब देने के लिए फोन करते थे। आखिरकार रिचा ने उन्हें हां कह दिया और दोनों की शादी 1987 में हो गई थी। संजय और रिचा की एक बेटी भी है, जिसका नाम त्रिशाला है।
Sanjay Dutt, Trishala
- फोटो : Instagram
यूं तो संजय दत्त की जिंदगी में अनगिनत वाकये हुए लेकिन ये वाकया उनकी बेटी त्रिशाला से जुड़ा हुआ है। दरअसल, त्रिशाला ने बचपन में संजय दत्त को पापा की जगह अंकल कह दिया था। बेटी के मुंह से अंकल सुनते ही पिता संजय का पारा सातवें आसमान पर था और इस बात को लेकर उनकी रिचा से लड़ाई भी हुई थी। संजय को पत्नी रिचा से शिकायत थी कि वो बेटी को सही परवरिश नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Sharma
- फोटो : instagram
संजय और रिचा की जिंदगी कई मोड़ से होकर गुजरी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद रिचा को ब्रेन ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था और उसी वक्त संजय दत्त की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर होने की खबरें आ रहीं थीं। जिसके चलते संजय रिचा पर कम ध्यान दे रहे थे। 10 दिसंबर 1996 को अपनी बीमारी के चलते रिचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
KGF Chapter 2
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन वक्त संजय दत्त के पास कई फिल्मों के ऑफर हैं। जिसमें से एक फिल्म 'केजीएफः चैप्टर 2' का पोस्टर हाल ही में एक्टर ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म 16 जुलाई को वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज की जाएगी। फिल्म में संजय दत्त अधीरा का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म में रॉकी का सामना अधीरा से होगा। संजय दत्त और यश के अलावा फिल्म में रवीना टंडन, प्रकाश राज, श्रीनिधि शेट्टी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।