पंचम दा और उनके पिता एसडी बर्मन के बीच संगीत को लेकर मतभेद और असहमतियां हुआ करती थीं। जिसके बारे में ‘एसडी बर्मन: द वर्ल्ड ऑफ म्यूजिक’ किताब में भी जिक्र है। कई बार ऐसा हुआ कि पंचम दा यानी कि आरडी बर्मन ने कोई संगीत बनाया और उनके पिता आरडी बर्मन को वह पसंद नहीं आया। ऐसा ही एक गाने के साथ भी हुआ था जो पंचम दा के पिता को पसंद नहीं आया था और वह उनसे नाराज हो गये थे। यह गाना था ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ फिल्म का। जिसे सुनकर एसडी बर्मन अपने बेटे पंचम दा पर नाराज हो गये थे। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा किस्सा...
बॉलीवुड: जब बेटे पंचम दा का गाना सुनकर नाराज हो गये थे एसडी बर्मन, जीनत अमान पर था फिल्माया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन-सा था यह गाना
पंचम दा, जीनत अमान पर फिल्माया गया गाना ‘दम मारो दम’ बना रहे थे। फिल्म का यह गाना सुपरहिट हुआ था। इस गाने को अब भी बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन इस गाने को सुनकर पंचम दा के पिता एसडी बर्मन गुस्सा हो गये थे और उन्होंने अपना सिर झुका लिया था।
एसडी बर्मन पर लिखी किताब में यह किस्सा शामिल है। दरअसल, बेटे के इस गाने को सुनकर पिता एसडी बर्मन निराश हो गये थे। महान संगीतकार एसडी बर्मन ने जब ‘दम मारो दम’ गाने की रिकॉर्डिंग सुनी तो वह काफी निराश हुए। इस गाने को सुनकर उन्हें लगा कि उन्होंने बेटे को बचपन में संगीत की जो शिक्षा दी थी बेटा उसे भूल गया है।
पंचम दा ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दिये। उनका पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। संगीत की शिक्षा उन्हें बचपन से ही मिली थी। उनके पिता सचिन देव बर्मन अपने जमाने के मशहूर संगीतकार थे। जिस फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का गाना दम मारो दम सुनकर एसडी बर्मन नाराज हुए थे वह 1971 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म के रिलीज होने के बाद यह गाना सुपरहिट साबित हुआ और दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया।