फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है वो किस्सा, जब शाहरुख खान को पकड़कर पुलिस ने सेल में डाला, वो समझे फैंस हैं

Tue, 29 Oct 2019 04:29 PM IST
Trainee Trainee बीबीसी
बीबीसी Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 29 Oct 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
when shahrukh khan was arrested by police
शाहरुख सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी फिल्मों के जरिए शाहरुख खान हमेशा ये ही साबित करने की कोशिश में रहे हैं लेकिन नेटफ्लिक्स पर चल रहे डेविड लेटरमैन के शो में ये बात वाकई साबित हो गई। इस शो का नाम ही है 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमैन'! इस इंटरव्यू की खास बात शाहरुख खान की बेबाकी रही। दुनिया और उनके फैन्स ने पहली बार शाहरुख को किचन में खाना बनाते भी देखा। शाहरुख खान ने अपने, अपने परिवार, करियर और बच्चों के बारे में खुलकर बात की।

when shahrukh khan was arrested by police
शाहरुख खान - फोटो : Twitter

डेविड लेटरमैन ने उनसे कई साल पहले एक मैगजीन में छपे लेख के बारे में जिक्र करते हुए उनके जेल जाने की बात के बारे में पूछा, तो शाहरुख बताते हैं कि मैगजीन में छपे उस लेख से वो बहुत नाराज हुए थे और गुस्से में उन्होंने मैगजीन के एडिटर को फोन लगाया तो एडिटर ने रिप्लाई में कहा 'इस लेख को मजाक की तरह ले, ये मजाक था!' शाहरुख ने कुबूल किया कि अपना आपा खोकर वह उस मैगजीन के ऑफिस पहुंचे और गुस्से में गाली-गलौच की। इसके बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ पुलिस वाले उनके सेट पर पहुंचे और उनको अपने साथ चलने को कहा।

यहां दिलचस्प बात ये हैं कि शाहरुख को पहले लगा कि वह पुलिसवाले उनके फैन्स हैं और इसलिए वह उनसे मिलने आए हैं तो वे उनको अपनी कार में बैठने का न्यौता देते हैं। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह उन्हें मैगजीन के एडिटर की शिकायत पर गिरफ्तार करने आए हैं। शाहरुख ने बताया, "फिर मैं उनके साथ चला गया और मैंने पहली बार सेल देखी जो बहुत छोटी सी जगह पर बना था और बहुत ही गंदा था। वहां आप मल-मूत्र देख सकते थे।"शाहरुख को एक दिन पुलिस हिरासत में बिताना पड़ा और बाद में उन्हें बेल मिल गई। शाहरुख बताते हैं कि हिरासत से छूटने के बाद वह उस एडिटर के घर से होकर गुजरे थे।

when shahrukh khan was arrested by police
shahrukh khan

शाहरुख ने इंटरव्यू में बताया कि 1993 में आई फिल्म 'माया मेमसाहब' में उन्हें फिल्म के निर्देशक की बीवी के साथ एक लव सीन करना था। वह 90 के दशक की बोल्ड फिल्म मानी जाती है जिसमें शाहरुख सहित कई कलाकारों ने बोल्ड सीन्स किए थे। उस फिल्म के बारे में 'सिने ब्लिट्ज' मैगजीन ने लिखा कि फिल्म के निर्देशक केतन मेहता ने अपनी बीवी (दीपा साही) के साथ एक रात रहने को कहा जिससे वह एक-दूसरे को जान जाएं और फिर लव सीन शूट करें। इस लेख को पढ़कर शाहरुख बहुत गुस्सा हुए थे और फिर मैगजीन के ऑफिस जाकर लेखक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी।आपने शाहरुख को फिल्मों में रोमांस करते तो देखा ही होगा। वो एक्शन करते भी दिखाई दे जाते हैं लेकिन घुड़सवारी करते सिर्फ 'अशोका' फिल्म में देखा होगा और उसके बाद कभी नहीं। घुड़सवारी को लेकर शाहरुख बताते हैं कि 'अशोका- द ग्रेट' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको एक्शन डायरेक्टर ने पूरा आश्वासन दिया था कि जैसे ही एक्शन होगा उनका घोड़ा दौड़ पड़ेगा और उनको सिर्फ अपनी एक्टिंग पर ध्यान देना होगा.जब एक्शन बोला गया तो उनका घोड़ा नहीं भागा। पीछे से एक्शन डायरेक्टर ने जब घोड़े को चाबुक मारी तब वह घोड़ा दौड़ा। शाहरुख बताते हैं, "अब घोड़ा दौड़ पड़ा लेकिन वह रुके ही ना। मैं अपना एक्शन शूट कर चुका था लेकिन वह घोड़ा रुके तो। जब मैं वापस आया तो मैंने एक्शन डायरेक्टर से कहा कि ये घोड़ा तो रुका ही नहीं तो वह कहता है कि मैंने तो कहा था कि ये दौड़ेगा, रुकेगा कब ये नहीं पता था 'तब से शाहरुख खान घुड़सवारी से तौबा करते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
when shahrukh khan was arrested by police
aryan khan - फोटो : social media

मां-बाप, बचपन और कॉलेज का जिक्र आया तो इस बात का भी पता चला कि शाहरुख हॉलीवुड एक्टर माइकल।जे.फॉक्स को ना सिर्फ एक्टिंग में आने का प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं बल्कि उनको अपना गुरू भी मानते हैं।शाहरुख खान बताते हैं कि बचपन में अगर किसी अंग्रेजी कलाकार ने उनको प्रेरित किया या कुछ सिखाया तो वह हॉलीवुड एक्टर माइकल.जे.फॉक्स थे। वह कहते हैं कि उनको माइकल.जे.फॉक्स का एक्टिंग करने का स्टाइल, जिंदादिली बहुत पसंद आती थी। वह उनकी कई फिल्में देखते थे। शाहरुख ने बताया कि एक्टिंग के कई हुनर उन्होंने उन्हें देखकर सीखें। तीन बच्चों में से सबसे बड़े बेटे आर्यन खान की पढ़ाई और करियर के बारे में बात करते हुए शाहरुख पिता की हैसियत से बताते हैं कि उनका 21 साल का बेटा न्यूयॉर्क में फिल्म की पढाई कर रहा है और वह बहुत अच्छा लिखता है लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वह एक्टिंग करेगा। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने एक दिन खुद ये बात कुबूली थी। वह बताते हैं, 'आर्यन मुझसे बोला कि अगर वह एक्टर बनता है तो लोग उसे हर बार मेरे एक्टिंग करियर से तोलेंगे। अगर वह अच्छा करता है तब भी और नहीं करता है तो जरूर ही करेंगे, तो वह अपने आपको उस जगह पर फंसा हुआ महसूस नहीं करना चाहता.'

विज्ञापन
when shahrukh khan was arrested by police
Suhana Khan, Shah Rukh Khan - फोटो : instagram

अपनी बेटी सुहाना खान के करियर के बारे में ज्यादा बात न करते हुए उन्होंने पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर ज्यादा जोर दिया।वह बताते हैं कि कैसे वह अपने तीनों बच्चों के दोस्त बनने की कोशिश करते रहते हैं और बच्चे उन्हें अपने गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी समस्याएं भी बताते हैं।शाहरुख ने बताया, "सुहाना मुझसे कभी-कभी पूछती है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए क्या तोहफा खरीदे, तो जितना मेरे पास जिंदगी का तजुर्बा है, मुझे पता चल जाता है कि कोई लड़का मेरी बेटी के लायक है या नहीं लेकिन मैं कुछ नहीं कहता बल्कि उसके लिए तोहफा खरीदने में सुहाना की मदद करता हूं".
बनाते हैं बच्चों के लिए खानापहली बार इस शो के जरिए लोगों ने शाहरुख को अपने किचन में खाना बनाते हुए देखा। इस शो में यूं तो शाहरुख डेविड लेटरमैन के लिए चिकन बनाते हुए दिख रहे हैं लेकिन शाहरुख ने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए आजकल खाना बनाना सीख रहे हैं। वह रात के दो या तीन बजे भी अपने बच्चों के लिए खाना बनाते हैं। शाहरुख कहते हैं कि वह अभी इटैलियन पकवान बनाना सीख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed