फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब क्रिकेट के मैदान में 11वें खिलाड़ी बन उतरे शशि कपूर, हारने के बाद भी जीता था दिल

Tue, 05 Dec 2017 11:27 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
When Shashi Kapoor became the 11th player in the cricket field and won the heart
shashi kapoor

सिनेमा के परदे से लेकर थियेटर तक अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाले पद्मभूषण शशि कपूर क्रिकेट के मैदान पर भी 11वें खिलाड़ी के रूप में उतर चुके हैं, टीम बेशक मुकाबला हार गई, लेकिन वे चश्मदीद रहे लोगों का दिल जीत लेने में वे कामयाब रहे थे। पद्मभूषण शशि कपूर ने गोरखपुर में क्रिकेटर का स्वरूप भी पेश किया था। 



पढ़ें: शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे अमिताभ, ऐश्वर्या सहित कई बॉलीवुड सितारे

When Shashi Kapoor became the 11th player in the cricket field and won the heart
shashi kapoor

सन् 1952 में मियां साहब इंटर कॉलेज के मैदान पर बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ हुए एक मैच में उन्होंने पृथ्वी थियेटर की टीम की नुमाइंदगी की थी। शशि कपूर से जुड़े इस खास संस्मरण को साझा किया लखनऊ में जा बसे हल्लौर (सिद्धार्थनगर) के मूल निवासी वरिष्ठ रंगकर्मी सुल्तान अहमद रिजवी ने। रिजवी न सिर्फ शशि कपूर के थियेटर प्रेम की कद्र करते थे बल्कि क्रिकेट के उस मुकाबले में आमने-सामने (प्रतिद्वंद्वी) टीमों का हिस्सा होते हुए भी शशि कपूर के साथ बने यादगार रिश्ते के कद्रदान भी हैं।

When Shashi Kapoor became the 11th player in the cricket field and won the heart
shashi kapoor

लखनऊ रह रहे हल्लौर निवासी वरिष्ठ रंगकर्मी सुल्तान अहमद रिज़वी ने फोन पर बताया कि 1952 में गोरखपुर के आसपास भीषण बाढ़ आई थी। मदद जुटाने के लिए पृथ्वीराज कपूर की थियेटर टीम का शो कराने की पहल मियां साहब ने की। शर्त थी कि प्रशासन टिकट बेचेगा। इस बुलावे पर पृथ्वीराज कपूर अक्टूबर में अपनी टीम के साथ गोरखपुर आए। शशि कपूर भी इस टीम का हिस्सा थे। ये टीम नौ दिन गोरखपुर में रही और आठ रोज विजय टॉकीज के परदे पर सिनेमा नहीं बल्कि अलग-अलग नाटकों का मंचन हुआ। बाल कलाकार के रूप में शशि कपूर ने इनमें छोटी भूमिकाएं निभाई थीं। शम्मी कपूर, प्रेमनाथ, राजेंद्र नाथ जैसे कई और नामचीन कलाकार भी साथ आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shashi Kapoor became the 11th player in the cricket field and won the heart
शशि कपूर

सुल्तान अहमद रिज़वी के मुताबिक बाढ़ पीड़ितों की सहायता के क्रम में ही क्रिकेट मैच भी हुआ था। पहली ही बॉल पर पृथ्वीराज कपूर बोल्ड हो गए थे लेकिन उन्होंने उस गेंद को ट्राई बॉल बताते हुए दोबारा बैटिंग की। पृथ्वी थियेटर की क्रिकेट टीम में 11वें खिलाड़ी के तौर पर शशि कपूर शामिल हुए। कम उम्र का क्रिकेटर देख कॉलेज टीम ने हम उम्र प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के तौर पर मुझे भी मैदान पर उतार दिया। मैच का परिणाम कॉलेज टीम के पक्ष में रहा। नतीजा आने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मगर मैंने और शशि बाबा ने गले मिलकर होली और ईद की बानगी पेश की।

विज्ञापन
When Shashi Kapoor became the 11th player in the cricket field and won the heart
शशि कपूर
सुल्तान अहमद रिजवी की फेसबुक वॉल से
आज नाटक का एक चमकता सितारा नहीं रहा। मेरे उनके रिश्ते नाटक, फिल्म के नही थे, बल्कि क्रिकेट ग्राउंड के थे, जो 1952 में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हुए क्रिकेट के मुकाबले से जन्मे थे। सितारे का अंत कुछ जल्द हो गया, जिसने मुझे हिला कर रख दिया। नमन है ऐ दोस्त तुम्हें। आप ने मुंबई को वो चीज (पृथ्वी थियेटर) देकर अपने पापा जी (प्रृथ्वीराज कपूर) को आश्वस्त किया था कि थियेटर नही रुकेगा। आज भारत के सभी नाट्य कर्मी मुंबई के उस मंदिर की कसम खा रहे हैं कि नाट्य गतिविधियां बनी रहेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed