{"_id":"5cf5de18bdec2207680ecd31","slug":"when-sushmita-sen-daughter-renee-learnt-that-she-was-adopted-how-she-reacted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैं तुम्हारी मां नहीं हूं'- ये बात सुन सुष्मिता सेन की बेटी ने दिया था ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मैं तुम्हारी मां नहीं हूं'- ये बात सुन सुष्मिता सेन की बेटी ने दिया था ये रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sushmita sen
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन ने भले ही शादी ना की हो लेकिन वो दो बेटियों की मां हैं। उनकी बेटियों के नाम रेने और अलीशा हैं। सुष्मिता ने साल 2000 में रेने को एडॉप्ट किया था। वहीं अलीशा को साल 2010 में गोद लिया था। हाल ही में सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लेने के अपने अनुभव को शेयर किया । साथ ही ये भी बताया कि जब रेने को पता चला था कि उन्हें गोद लिया गया है तो उसका रिएक्शन क्या था ।
2 of 6
sushmita sen
सुष्मिता कहती हैं, 'हम साथ में बहुत सारे गेम खेलते हैं । एक दिन मैंने रेने को बताया कि उसे एडॉप्ट किया है । तो रेने कहती है- क्या... मुझे गोद लिया गया है । मैंने कहा हां बायोलॉजिकल बहुत बोरिंग होता है । तुम बहुत खास हो क्योंकि तुम दिल से पैदा हुई हो। फिर वो सबसे यही कहने लगी कि तुम बायोलॉजिकल हो तो तुम बोरिंग हो ।'
3 of 6
sushmita sen
- फोटो : instagram
सुष्मिता ने बताया, 'मैं चाहती हूं कि जब मेरी दोनों बेटियां 18 साल की हो जाएं तो वो अपने रियल पैरेंट्स से मिलें ।' सुष्मिता ने कहा कि वो कोर्ट जाकर उनके असली मां-बाप का नाम निकलवाएंगी और दोनों बेटियों को उनसे मिलवाएंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sushmita sen daughter
सुष्मिता आगे कहती हैं, 'मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं पता कि उनके असली मां-बाप के नाम वहां होंगे या नहीं लेकिन ये फैसला उनके लिए बिल्कुल ठीक होगा । मैं उन्हें कोई भी ऐसी झूठी बात नहीं बताना चाहती जो उनके दिल को दुखाए । उन्हें सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है ।'
विज्ञापन
5 of 6
sushmita sen
सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं । सुष्मिता इन दिनों मॉडल रोमन शॉल को डेट कर रही हैं । सुष्मिता की दोनों बेटियों ने भी रोमन को अपना लिया है । अब रोमन, सुष्मिता के परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।