फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख-आमिर से लेकर आलिया-प्रियंका तक, जानिए इन दिनों कहां बिजी हैं फिल्मस्टार्स?

Fri, 06 Oct 2017 02:08 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम
बीबीसी हिंदी. कॉम Updated Fri, 06 Oct 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Where are the busy Bollywood's stars in these days
कहते हैं कि बॉलीवुड कभी ठहरता नहीं है। यहां हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है। फिल्म प्रमोशन से लेकर कंट्रोवर्सीज तक। तरह-तरह के गॉसिप्स और जानें कितनी खबरें। यहां हम ऐसी ही कुछ छोटी-बड़ी खबरों को समेटने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड के बेताज बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज विवादों में हैं। मुंबई नगर निगम ने उनके दफ्तर की चौथी मंजिल पर बनी कैंटीन गुरुवार को ढहा दी। नगर निगम का आरोप है कि कैंटीन का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था।
Where are the busy Bollywood's stars in these days
आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म प्रमोशन में ओवरसीज मार्केट का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में वो सिंगापुर में थे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी सिंगर गर्ल की है जो इंटरनेट पर मशहूर हो जाती है।
Where are the busy Bollywood's stars in these days
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए कुवैत और दुबई के दौरे पर हैं। हालांकि उनके बॉलीवुड करियर में लंबे समय से ठहराव की स्थिति बन गई हैं। पिछले छह-सात साल में बड़े पर्दे पर उनकी इक्का-दुक्का फिल्में ही रिलीज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Where are the busy Bollywood's stars in these days
आलिया भट्ट के लिए पिछले दो साल में बॉलीवुड में काफी कुछ बदला है। वो मानने लगी हैं कि बदलाव ही वो चीज है जो हमेशा मौजूद रहती है। वो सवाल भी करती हैं कि क्या लोग उन्हें इसी तरह सिर आंखों पर बिठाते रहेंगे। ये बातें वो नई दिल्ली में हुए एक आर्थिक सम्मेलन में करण जौहर के साथ एक डिस्कशन प्रोग्राम में कर रही थीं।
विज्ञापन
Where are the busy Bollywood's stars in these days
इस बार करण फिल्मों पर नहीं बल्कि इकॉनमी पर बोल रहे थे। मौका था नई दिल्ली में वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम की बैठक का। करण ने कहा कि जिस तरह से बॉलीवुड फ़़िल्में इंटरवल के बाद रफ़्तार पकड़ती हैं, उसी तरह अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में रफ्तार पकड़ेगी। बकौल करण ये वक्त इंडियन इकॉनमी का इंटरवल प्वॉइंट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed