{"_id":"6301b7e552df065f046eb0d4","slug":"where-is-tere-naam-actress-bhumika-chawla-know-about-unknown-facts-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumika Chawla: हिट मूवी के बाद भी असफल रही सलमान की यह हीरोइन, जानें अब कहां हैं ‘राधे’ की ‘निर्जरा’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumika Chawla: हिट मूवी के बाद भी असफल रही सलमान की यह हीरोइन, जानें अब कहां हैं ‘राधे’ की ‘निर्जरा’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:23 AM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के जरिए कई नए कलाकारों को बॉलीवुड में एंट्री दिलाते हैं। सलमान के साथ नजर आने वाले इन्हीं चेहरों में से एक हैं अभिनेत्री भूमिका चावला।
विज्ञापन
1 of 4
भूमिका चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के जरिए कई नए कलाकारों को बॉलीवुड में एंट्री दिलाते हैं। सलमान के साथ नजर आने वाले इन्हीं चेहरों में से एक हैं अभिनेत्री भूमिका चावला। फिल्म तेरे नाम से सलमान के साथ नजर आईं एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 21 अगस्त 1978 में दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली में जन्मी भूमिका आज 44 साल की हो चुकी हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-
2 of 4
भूमिका चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम
बचपन से ही अभिनय की शौकीन भूमिका के पिता एक आर्मी कर्नल थे। उनका असली नाम रचना चावला है। दिल्ली में अपनी पड़ाई पूरी करने के बाद अपने शौक को पूरा करने के लिए अभिनेत्री दिल्ली से मुंबई आईं। साल 1988 में मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साथ पहला फोटोशूट करने के बाद भूमिका कई एड फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में तेलुगू फिल्म ‘युवाकुडू’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
3 of 4
Run film Bhumika Chawla and Abhishek Bachchan
- फोटो : file photo
इसके बाद वह फिल्म साउथ कुछ और फिल्मों में भी नजर आईं, जहां उन्हेैं काफी लोकप्रियता मिली। साउथ में अपनी पहचान बना चुकीं भूमिका चावला को बाज सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ ऑफर की गई। इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी एंट्री करने के साथ ही उन्होंने लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बना ली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में बैक-टू-बैक फिल्में कीं। इस दौरान वह अभिषेक बच्चन के साथ ‘रन’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘गांधी माई फादर’, ‘दिल जो भी कहे’, ‘सिलसिले’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन इन फिल्मों के बाद भी वह इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Bhumika Chawla with husband
- फोटो : file photo
हिंदी फिल्म जगत में सफलता ना मिलने पर उन्होंने फिर से साउथ इंडस्ट्री का रुख किया, जहां उन्हें जबरदस्त सफलता और लोगों को प्यार मिला। अभिनय क्षेत्र में कुछ खास मुकाम ना मिलने पर उन्होंने साल 2007 में अपने ही योगा टीचर भरत ठाकुर से शादी कर ली। भूमिका और भरत की मुलाकात योगा सीखने के दौरान हुई और योगा सिखते-सिखाते दोनों वह एक- दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद लगभग चार साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। साल 2014 में एक्ट्रेस एक बेटे की मां बनी थीं। फिल्म पर्दे से दूर भूमिका इन दिनों शादी के अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।