{"_id":"62a9baf042461f31db06ed78","slug":"who-is-gadar-2-hero-utkarsh-sharma-played-role-of-sunny-deol-ameesha-patel-son-in-gadar-ek-prem-katha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 Years Of Gadar: जानिए कौन है 'गदर' में नजर आया ये छोटा बच्चा, फिल्म के सीक्वल में करेगा धमाकेदार वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 Years Of Gadar: जानिए कौन है 'गदर' में नजर आया ये छोटा बच्चा, फिल्म के सीक्वल में करेगा धमाकेदार वापसी
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर को आज 21 साल पूरे हो गए हैं। सिनेमाघरों में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। गदर में सनी देओल, अमीषा पटेल मुख्य किरदार में थे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी वह था गदर का चरणजीत। वही चरणजीत जिसने फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का रोल निभाया था। चरणजीत का असली नाम उत्कर्ष शर्मा है। इस समय उत्कर्ष 28 साल के हो चुके हैं। बाल कलाकार के रूप में सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाले ये अभिनेता इसी फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे हैं।
2 of 4
उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
22 मई 1994 को महाराष्ट्र में पैदा हुए उत्कर्ष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाले उत्कर्ष ने 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में बॉबी देओल के यंग वर्जन का रोल निभाया था। गदर से मशहूर होने के बाद पिता अनिल ने उन्हें पढ़ाई के लिए विदेश भेज दिया था। चार साल विदेश में रहने के बाद उन्होंने अपने देश में वापसी की और उत्कर्ष को बतौर हीरो लॉन्च करने का काम शुरू हो गया था।
3 of 4
उत्कर्ष शर्मा
अनिल शर्मा ने अभिनेता को लॉन्च करने के लिए साल 2018 में फिल्म 'जीनियस' बनाई। इस फिल्म में उनके साथ इशिता चौहान, मिथुन चक्रवर्ती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयशा जुल्का और जाकिर हुसैन समेत अन्य कलाकार नजर आए। उत्कर्ष 2015 में 'पर्पज' और 'होम' नाम की दो शॉर्ट फिल्म भी बना चुके हैं। वो इन फिल्मों में बतौर निर्देशक और और लेखक काम कर चुके हैं। 27 साल के ये अभिनेता इस समय लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गदर-2 की शूटिंग के दौरान अभिनेता उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
21 साल के बाद गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल आने जा रहा है। अभी इस फिल्म की शूटिंग जारी है। गदर पार्ट 2 में उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म के सेट से शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। उन तस्वीरों में सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।