{"_id":"630489ec9697ff5a2128ac82","slug":"who-is-munawar-faruqui-whose-shows-is-getting-cancel-again-know-about-his-career-and-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Munawar Faruqui: शो रद्द होने के बाद फिर चर्चा में मुनव्वर फारूकी, जानें कॉमेडियन से जुड़े सारे विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Munawar Faruqui: शो रद्द होने के बाद फिर चर्चा में मुनव्वर फारूकी, जानें कॉमेडियन से जुड़े सारे विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:50 PM IST
सार
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आए दिन किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रियलिटी शो 'लॉक अप' के विनर रहे मुनव्वर एक बार फिर विवादों में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आए दिन किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रियलिटी शो 'लॉक अप' के विनर रहे मुनव्वर एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल, बीते दिनों मुनव्वर फारूखी हैदराबाद में हुए अपने एक शो को लेकर काफी सुर्खियों में थे। अपनी कॉमेडी के जरिए कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान के लिए क्षेत्र के एक नेता ने शो आोयजित करने पर मुनव्वर को धमकी दी थी। हालांकि, इसके बावजूद कड़ी सुरक्षा में हैदराबाद में मुनव्वर का शो हुआ। लेकिन इस शो के बाद एक ही हफ्ते में उनके दो शो रद्द कर दिए गए हैं, जिसके चलते वह काफी चर्चा में हैं। तो आइए जानते हैं मुनव्वर फारूखी के बारे में-
2 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Instagram
मुनव्वर फारूकी का जन्म 28 जनवरी 1992 को जूनागढ़, गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारूकी है। कॉमेडी करने वाले मुनव्वर ग्राफिक डिजाइन में भी माहिर हैं। इन दिनों चर्चा में रहने वाले मुनव्वर का विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 2020 में यूट्यूब पर अपने एक वीडियो को लेकर कॉमेडियन काफी चर्चा में रहे थे। दरअसल, उन पर आरोप था उन्होंने वीडियो में हिंदू देवी- देवता का मजाक उड़ाया था। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मुन्नवर फारुकी को गिरफ्तार करने की मांग जोरों पर उठी थी। हालांकि, बाद में बवाल बढ़ता देख मुनव्वर को माफी मांगनी पड़ी थी।
3 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं अपनी कॉमेडी के कारण मुनव्वर फारूकी जेल की हवा तक खा चुके हैं। दरअसल, बीते साल इंदौर में हुए अपने एक शो के दौरान पर हिंदू देवी-देवताओं और गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं इस मामले के बाद उन्हें काफी मुश्किलें भी झेलनी पड़ी थी। अपने इस शो के बाद गिरफ्तार हुए मुनव्वर के जेल से बाहर आने के बाद दो महीने में 12 शोज रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : insta
लगातार विवादों में रहने के बाद भी मुनव्वर की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई। इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेलर से प्रसारित हुए एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप में मुनव्वर बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इस शो के दौरान मुनव्वर का नाम शो की कंटेस्टेंट रही सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा के साथ भी जुड़ा था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। शो के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से मुनव्वर से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।