फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Saeed: फवाद खान के बाद अब भारत में हो रहे इस पाकिस्तानी एक्टर के चर्चे, जानिए कौन हैं फरहान सईद

Sun, 31 Jul 2022 07:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 31 Jul 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Who is Pakistani Actor Farhan Saeed seen in Mere Hamsafar Know Why he Became Famous in India Like Fawad Khan
फवाद खान, फरहान सईद - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के शाहरुख खान कहे जाने वाले फवाद खान की दीवानगी अपने मुल्क में ही नहीं भारत में भी बहुत तगड़ी है। फवाद खान के शो ‘जिंदगी गुलजार है’ को भारत में इतना पसंद किया गया कि वह एक बार फिर हमारे देश में वापसी कर चुका है। फवाद खान पर दुनियाभर की लड़कियां फिदा हैं और भारत में उनका क्रेज देखते ही बनता है। लेकिन भारत में इन दिनों एक और पाकिस्तानी सितारे के खूब चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह आपको अब फवाद नहीं इसी सितारे का नाम नजर आएगा। ये और कोई फरहान सईद हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में बढ़ती ही जा रही हैं।

Who is Pakistani Actor Farhan Saeed seen in Mere Hamsafar Know Why he Became Famous in India Like Fawad Khan
फरहान सईद - फोटो : Instagram

फवाद खान को तो आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा और उनके बारे में अमूमन सब कुछ जानते भी होंगे। लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान के स्टार फरहान सईद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों भारत में फवाद खान से ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान सईद को भारत के लोगों का इतना प्यार मिल रहा है कि उन्होंने खुद भी इसका अंदाजा नहीं लगाया होगा। तो चलिए बताते हैं आपको कि ऐसा होनी की वजह क्या है और वह सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं।

Who is Pakistani Actor Farhan Saeed seen in Mere Hamsafar Know Why he Became Famous in India Like Fawad Khan
मेरे हमसफर शो में फरहान सईद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इन दिनों फरहान सईद पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरे हमसफर’ में नजर आ रहे हैं। इस शो में हमजा के किरदार में फरहान को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि हर जगह बस उन्हीं की बातें हो रही हैं। शो में हाला और हमजा की प्यारी सी कहानी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फरहान का किरदार लोगों को इतना भा गया है कि वे उन्हीं के जैसे जीवनसाथी के असल जिंदगी में होने की बात करने लगे हैं। यह पहला ऐसा पाकिस्तानी ड्रामा है, जो पाकिस्तान में टेलीकास्ट होने के साथ-साथ ही भारत में भी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इससे पहले भी भारत में कई पाकिस्तानी ड्रामों को पसंद किया गया है, लेकिन वे ज्यादातर एक दो साल बाद ही लोकप्रिय हुए हैं। वहीं, इस शो से दर्शकों का कनेक्ट बहुत जल्द ही गहरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Pakistani Actor Farhan Saeed seen in Mere Hamsafar Know Why he Became Famous in India Like Fawad Khan
फरहान सईद - फोटो : Instagram

फरहान सईद की बात करें तो वह एक अभिनेता होने के साथ ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। वह फेमस जल बैंड का हिस्सा हैं और लाइव कॉन्सर्ट भी करते हैं। उन्होंने 'देख तेरा क्या', 'बोल के लब', 'सुनो चंदा', 'रोइयां' सहित कई गानों को अपनी आवाज दी है। वह पाकिस्तानी ड्रामा ही नहीं फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, 'मेरे हमसफर' से पहले उनके शो ‘सुनो चंदा’ के दोनों सीजन को भारत में भी बहुत पसंद किया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान फरहान भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि 'मेरे हमसफर' को भारत में इतना पसंद किया जाएगा और शो का हर एपिसोड ट्रेंड करेगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Nazish🕊👸🏻 (@farhan_arsal_club)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Know Why Mere Hamsafar Pakistani Actor Farhan Saeed Became Famous in India on Social Media Like Fawad Khan
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed