{"_id":"5b1ce0b24f1c1bf46e8b7060","slug":"why-aishwarya-rai-and-vivek-oberoi-are-not-together-here-is-the-truth-of-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में विवेक ओबरॉय ने कर दी थी छोटी सी गलती, नहीं मिली ऐश्वर्या और न ही फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होटल के कमरे में विवेक ओबरॉय ने कर दी थी छोटी सी गलती, नहीं मिली ऐश्वर्या और न ही फिल्म
Sun, 10 Jun 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 10 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय अब भले ही बच्चन परिवार की बहू हो गई हैं लेकिन कुछ साल पहले वह सलामन खान या विवेक ओबराय के पिरवार के साथ जुड़ सकती थीं पर ऐसा नहीं हुआ था। आखिर क्या कारण है इसके पीछे... ऐसा क्यों न हो सका। ऐश्वर्या और सलमान खान के अफेयर की बात हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान से तंग आकर ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थामा था। फिर ऐसा क्या हुआ कि ऐश विवेक को भी छोड़ कर चली गईं। होटल के कमरे में बैठकर एक छोटी सी गलती ने दोनों के रिश्ते को खत्म कर दिया।
2 of 6
Salman and Aishwarya
ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई थी और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा था। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन सलमान की एक बात ने सब बर्बाद कर दिया था।
3 of 6
सलमान ने ऐश्वर्या के सामने कबूल किया कि उन्होंने ऐश के साथ धोखा किया है। उनके होते हुए किसी और लड़की से रिश्ता रखा है। बस इतना ही था कि ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा था। लेकिन ये इतनी आसानी कहां खत्म हो सकता था। ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर हंगामा कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जैसे तैसे ऐश्वर्या सलमान से दूर हो पाईं तो उनकी जिंदगी में एंट्री हुई एक्टर विवेक ओबरॉय की। सलमान से परेशान हो चुकीं ऐश को विवेक का साथ अच्छा लगता था। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें एकसाथ 30 गिफ्ट भी दिए थे। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी खुल कर नहीं कहा कि वह विवेक के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन वह हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। ऐसे में विवेक के एक छोटे से कदम ने सब बदल दिया।
विज्ञापन
5 of 6
विवेक चाहते थे कि बुरे वक्त से गुजर रहीं ऐश के लिए वह हमेशा हाजिर रहें लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस कॉनफ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।