{"_id":"5c3ec8fbbdec2273970e3775","slug":"why-cheat-india-actress-against-director-soumik-sen-over-sexual-harassment-case-in-metoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo यौन उत्पीड़न में फंसे 'वॉय चीट इंडिया' के निर्देशक के खिलाफ हुई अभिनेत्री, बोली जब काम...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo यौन उत्पीड़न में फंसे 'वॉय चीट इंडिया' के निर्देशक के खिलाफ हुई अभिनेत्री, बोली जब काम...
Wed, 16 Jan 2019 01:28 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Shreya Dhanwanthary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से #MeToo अभियान का शोर सुनाई देने लगा है। हाल ही में फिल्म संजू के निर्देशक राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सौमिक सेन पर भी तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप जड़े हैं।
Shreya Dhanwanthary
- फोटो : social media
तीन महिलाओं ने #MeToo अभियान के जरिए बताया कि पिछले साल सौमिक सेन ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की थी। उनके खिलाफ यह खुलासा होने के बाद 'वॉय चीट इंडिया' की हीरोइन श्रेया धनवंतरी सौमिक सेन के खिलाफ हो गई हैं। साथ ही उन्होंने पीड़ित महिलाओं और #MeToo अभियान का खुलकर समर्थन करने की बात भी कही है।
Shreya Dhanwanthary
- फोटो : social media
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए श्रेया धनवंतरी ने कहा है- 'यह हैरान करने वाला है कि जब आप किसी के साथ अच्छे से काम कर रहे हों और यह सब सुनने को मिले', 'वॉय चीट इंडिया' की शूटिंग के समय को याद करते हुए श्रेया धनवंतरी ने यह भी कहा- 'हर कोई उन्हें काम के प्रति प्रेरित करता था, लेकिन मेरे लिए यह बड़े झटके से कम नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi
- फोटो : social media
अपनी बात को पूरा करते हुए श्रेया धनवंतरी ने कहा- 'मैं सभी पीड़ितों और #MeToo अभियान के समर्थन में हमेशा खड़ी हूं।' वहीं इसके उल्ट मंगलवार को 'वॉय चीट इंडिया' के हीरो इमरान हाशमी सौमिक के समर्थन में उतार आए। उन्होंने कहना कि यह दुर्व्यवहार की भावना से भी फंसाने के मतलब से लगाया गया आरोप हो सकता है। इसलिए उन्होंने कहा है कि सौमिक के खिलाफ जांच चल रही है। इससे पहले उन्हें आरोपी नहीं समझा जा सकता।
विज्ञापन
emraan hashmi
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि श्रेया धनवंतरी फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबरों की मानें तो 'वॉय चीट इंडिया' में एजुकेशन सिस्टम की कमियों को उजागर किया गया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक अध्यपक की भूमिका में हैं।