सब्सक्राइब करें

सलमान की फोटो को क्यों लाइक नहीं करती कटरीना कैफ? जवाब सुनकर भाईजान भी रह गए दंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 18 May 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Why Katrina Kaif does not like Salman khan photo?
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media

सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अब अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हो गए हैं। अब तक इस फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं। मुंबई में अपने चौथे गाने के लॉन्च पर कटरीना और सलमान ने एक इवेंट में पहुंचे। यहां जब कटरीना ने सवाल किया गया कि वो सलमान के फोटो क्यों लाइक नहीं करती तो इस पर उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर भाईजान भी उनकी शक्ल देखने लगे।

Why Katrina Kaif does not like Salman khan photo?
salman and katrina - फोटो : twitter

इवेंट में सलमान खान बड़े ही मजाकिया मूड में नजर आए। दबंग ने यहां कटरीना का खिंचाई का कोई मौका नहीं जाने दिया। इस दौरान एक रिपोर्टर ने कटरीना से सवाल पूछा कि वो सलमान खान के इंस्टा पर फोटोग्राफ्स को लाइक क्यों नहीं करती हैं? ये सवाल सुनकर सलमान खान चौंक गये और कटरीना की तरफ देखने लगे। इस पर कटरीना ने हंसते हुए जवाब दिया आपको (सलमान) अपने इंस्टाग्राम को बढ़ाने की जरूरत है।

Why Katrina Kaif does not like Salman khan photo?
salman katrina - फोटो : social media

इसके अलावा एक पत्रकार ने कटरीना कैफ से फिल्म में उनके रोल के बारे में पूछा। इसके साथ ही कहा कि 'क्या आपने सलमान को भाई जान कहकर बुलाया।' इतना सुनते ही सलमान ने कहा, 'आपका भाई जान, इनका नहीं।' सलमान का जवाब सुनते ही कटरीना हंसने लगीं। इसके बाद एक और रिपोर्टर ने पूछा तो 'आप सलमान को भाई जान नहीं कहना चाहती हैं तो फिर कौन सा जान कहेंगी? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Katrina Kaif does not like Salman khan photo?
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter

इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान ने कहा- 'मेरी जान'। सलमान खान का यह जवाब कहीं ना कहीं इस ओर इशारा कर रहा है कि उनके मन में अभी भी कटरीना के लिए खास जगह है। यह दोनों रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। कटरीना सलमान से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर से अफेयर को लेकर चर्चा में रही थीं। खास बात यह है कि सलमान और कटरीना एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं और पर्दे पर इनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है।

विज्ञापन
Why Katrina Kaif does not like Salman khan photo?
Salman Khan, Katrina and Priyanka - फोटो : twitter

इन फिल्मों में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के अलावा कई फिल्में शामिल है। हाल ही में सलमान प्रियंका को दिए बयान की वजह से फिर से चर्चा में आ गए। 'भारत' फिल्म के चौथे गाने के लांच के दौरान इस बात का हिंट मिला। मीडिया के पूछने पर कटरीना ने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला। कटरीना के बताने के बाद सलमान खान ने कहा- 'प्रियंका, थैंक यू।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed