सब्सक्राइब करें

Tiger 3 Trailer: इसलिए इतवार को रिलीज होगी ‘टाइगर 3’, 100 करोड़ की ओपनिंग की यशराज में पूरी तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: यशी पाल Updated Mon, 16 Oct 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
Why Yash Raj fil release Tiger 3 on Sunday planning for 100 crore opening
टाइगर 3 में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार कोई फिल्म रविवार को रिलीज होने जा रही है। यशराज फिल्म्स के फिल्म वितरण विभाग ने दिवाली पर रिलीज होने के लिए लंबे समय से तैयार हो रही फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज ठीक दिवाली के दिन ही रखी है। आमतौर पर दिवाली वाले सप्ताह में रिलीज होने वाली फिल्में शुक्रवार से एक दो-दिन पहले रिलीज होती रही हैं, लेकिन रविवार को रिलीज होने वाली ‘टाइगर 3’ पहली फिल्म होगी। फिल्म में यशराज स्पाई यूनिवर्स के दो और जासूसों पठान और कबीर की संभावित मौजूदगी के चलते ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली पहली हिंदी फिल्म बन सकती है।

Trending Videos
Why Yash Raj fil release Tiger 3 on Sunday planning for 100 crore opening
टाइगर 3 में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की कहानी अगले महीने एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। भारत सरकार की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का सबसे शातिर एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर अब तक दो बड़े मिशन और एक छोटे मिशन को पूरा कर चुका है। फिल्म ‘एक था टाइगर’ में उसका पहला मिशन था प्रोफेसर किदवई से भारतीय तकनीक हासिल करने में लगे पाकिस्तानी एजेंटों का पता लगाना। लेकिन, इसी मिशन में वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई की जासूस जोया के प्यार में गिरफ्तार हो जाता है और कहानी खत्म होते होते रॉ के रडार से लापता हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Sudhir Pandey Interview: ‘शक्ति’ में मेरा रोल कटा तो बहुत दुखी हुआ, अक्षय कुमार ने खुद से जो सीखा, वह नजीर है

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Yash Raj fil release Tiger 3 on Sunday planning for 100 crore opening
टाइगर 3 में सलमान खान,कैटरीना कैफ और सरताज कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रॉ का ये देशभक्त जासूस दूसरे मिशन में दिखा फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में। इस बार उसने आईएससी के चंगुल में फंसी भारतीय और पाकिस्तानी नर्सों को बचाया था। उसका तीसरा बड़ा मिशन शुरू हो, उससे पहले बीच में उसे एक और रॉ एजेंट पठान की मदद के लिए बाहर आना पड़ा। टाइगर का ये तीसरा मिशन इस बार देश के लिए नहीं अपने परिवार के लिए हैं। फिल्म ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर में ये दिख चुका है कि इस बार मुसीबत उसके परिवार पर है। यशराज स्पाई यूनिवर्स में शामिल हुए नए विलेन के आगे टाइगर मजबूर है। ऐसा लगने लगा है कि इस बार टाइगर अपने परिवार को बचाते बचाते बागी हो जाएगा और तभी उसे पकड़ने के लिए फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ में पठान को मोर्चा संभालना होगा।

Why Yash Raj fil release Tiger 3 on Sunday planning for 100 crore opening
टाइगर 3 में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आदित्य चोपड़ा के रचे यशराज स्पाई यूनीवर्स की शुरुआत उनकी खुद की लिखी कहानी पर बनी फिल्म ‘एक था टाइगर’ से हुई थी। सिर्फ 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 335 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी सीक्वल ‘टाइगर जिंदा  है’ 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई और इस बार फिल्म का बजट बढ़कर 210 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और फिल्म ने दुनिया भर में कमाई की कि करीब 565.10 करोड़ रुपये की। अब ‘टाइगर 3’ की बारी है। करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की ओपनिंग 100 करोड़ रुपये हो, इसके लिए यशराज फिल्म्स में पूरी तैयारी कर ली गई है और इसीलिए ये फिल्म रविवार को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: PVR Inox Passport: पीवीआर Inox ने शुरू किया धांसू सब्सक्रिप्शन प्लान, सिर्फ इतने रूपये में देखें दस फिल्में

विज्ञापन
Why Yash Raj fil release Tiger 3 on Sunday planning for 100 crore opening
टाइगर 3 में रेवती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म 2 अक्तूबर 2019 को रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ रही। इसी फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले निर्माता आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद को रॉ एजेंटों की पूरी एक अलग दुनिया बना देने का करामाती ख्याल आया। पहले की दो फिल्मों में रॉ चीफ रहे शेनॉय (गिरीश कर्नाड) की जगह आए कर्नल लूथरा (आशुतोष राणा) और इस किरदार के जरिये यशराज फिल्म्स स्पाई यूनीवर्स की फिल्मों को आपस में जोड़ने के ख्याल पर मुहर लगी। कर्नल लूथरा का किरदार इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ में भी दिख चुका है। फिल्म ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर की शुरुआत रेवती से होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed