दुनिया भर में इन दिनों पाकिस्तानी शोज और इनके कलाकारों की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब इन कलाकारों की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब लोग इन सितारों से जुड़ी हर खबर और अपडेट के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच मशहूर पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। एक्टर जल्द ही अपनी पत्नी अलीजे सुल्तान से अलग होने वाले हैं। दोनों अपने चार साल लंबे रिश्ते को खत्म कर रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेता पर पूर्व पत्नी ने कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद से ही एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Feroze Khan: पाकिस्तानी अभिनेता पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, शादी के चार बाद अलग किए रास्ते
दुनिया भर में इन दिनों पाकिस्तानी शोज और इनके कलाकारों की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब इन कलाकारों की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अलीजे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके सामने आते ही वह सवालों से घिर गए हैं। साथ ही अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। अलीजे सुल्तान ने अभिनेता पर शारीरिक हिंसा का आरोप लगाते हुए दोनों के अलग की खबर पर भी मुहर लगा दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, हमारी चार साल की शादी पूरी तरह से अव्यवस्थित थी। इस के दौरान मुझे लगातार शारीरिक और मानसिक हिंसा झेलनी पड़ी। साथ ही पति के हाथों बेवफाई, ब्लैकमेल और अपमान सहना पड़ा।
अलीजे ने आगे लिखा, काफी सोच-विचार करने के बाद, मैं इस दुखद निष्कर्ष पर पहुंची हूं कि मैं अपना पूरा जीवन इस भयानक तरीके से नहीं बिता सकती। मेरे बच्चों के भविष्य और भलाई को ध्यान में रखते हुए मैंने यह फैसला लिया है। मैं नहीं चाहती कि वह एक जहरीले और हिंसक माहौल में बड़े हों। मुझे डर है कि इस तरह के माहौल के संपर्क में आने से उनका मानसिक विकास और जिंदगी के प्रति नजरिया नकारात्मक रूप से प्रभावित होगा।”
अलीजे के इस खुलासे के बाद से ही एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही कई लोग अब उनके खिलाफ भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच इन आरोपों पर अभिनेता फिरोज खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। फिरोज खान ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के कानून पर पूरा यकीन है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अलीजे के साथ उनका तलाक 3 सितंबर 2022 को तय हुआ था। इसके बाद उन्होंने फैमिली लॉ कोर्ट में केस दर्ज करके अपने बच्चों की कस्टडी और उनसे मिलने के हक की मांग की है।