फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: शाहिद के बर्थडे पर पत्नी मीरा ने लिखा खास नोट, फैंस ने भी जमकर लुटाया प्यार

Fri, 25 Feb 2022 07:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Feb 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
wife Mira Rajput wrote a special note social media on Shahid Kapoor birthday
शाहिद कपूर का बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी अच्छे कपल्स में से मानी जाती है। आज शाहिद कपूर का 41वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर शाहिद को हर तरफ से बधाई मिल रही है। एक्टर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर शाहिद को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए खास संदेश लिखा। मीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति शाहिद की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में शाहिद पोज देते दिखाई दे रहे हैं, दूसरी तस्वीर में वह समुद्र के किनारे हाथ में कप लिए दिख रहे हैं, तो वहीं तीसरी तस्वीर में मीरा और शाहिद एकसाथ नजर आ रहे हैं।

wife Mira Rajput wrote a special note social media on Shahid Kapoor birthday
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो के साथ मीरा ने कैप्शन में लिखा है, जन्मदिन मुबारक हो...भगवान करे आपको जिंदगी में सबकुछ सबसे अच्छा मिले...अच्छे पिता...अच्छे दोस्त...अच्छे पति...बेस्ट सेज...आई लव यू। मीरा की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस ने भी शाहिद के लिए खूब सारा प्यार भेजा है।

wife Mira Rajput wrote a special note social media on Shahid Kapoor birthday
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में शाहिद के करियर की पहली फिल्म 'इश्क-विश्क' थी। फिल्म में उनके साथ अमृता राव और अलिशा भी दिखाई दी थीं। यह फिल्म हिट हुई थी। इसके बाद शाहिद ने विवाह, जब वी मेट, उड़ता पंजाब और कबीर सिंह जैसी हिट फिल्में की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
wife Mira Rajput wrote a special note social media on Shahid Kapoor birthday
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद अगली बार फिल्म जर्सी में दिखाई देंगे। उनकी ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। शाहिद राज एंड डीके वेब सीरीज में राशि खन्ना के साथ भी नजर आएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed