{"_id":"5aa669b04f1c1bc0078b4ceb","slug":"with-lighter-sunny-leone-tries-making-tea-gets-trolled-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाइटर से चाय बनाते समय ट्रोल हुईं सनी लियोनी, यूजर्स बोले-ये तो हॉटनेस से ही बन जाती ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाइटर से चाय बनाते समय ट्रोल हुईं सनी लियोनी, यूजर्स बोले-ये तो हॉटनेस से ही बन जाती
Tue, 13 Mar 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
sunny leone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो अपलोड करतीं रहती हैं। हाल ही में सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में सनी लियोनी चाय बनाती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनका चाय बनाने का अंदाज जरा हटके है।
2 of 4
sunny leone
पिंक कलर की बहुत सुंदर केतली को डंडे में लटकाकर सनी लाइटर से चाय बनाने की कोशिश कर रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में सनी ने लिखा, 'कृप्या सिर्फ लाइटर से ही चाय न बनाएं। यह बिलकुल काम नहीं करता। मैंने ट्राई किया, लेकिन मैं फेल हो गई lol'
3 of 4
mia sunny
सोशल मीडिया पर शेयर सनी की इस तस्वीर पर लोग मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, 'लाइटर से न सही आपकी हॉटनेस से जरूर बन जाएगी चाय' एक ओर यूजर ने लिखा, ' वाह! क्या टेकनीक है, बिलकुल नई और बहुत तेज।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sunny
एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सारे लाइटर्स का इस्तेमाल करो, क्या पता काम कर जाए।' वहीं कुछ लोगों ने इसे 'बीरबल की खिचड़ी' बताया। आपको बता दें, कुछ दिनों पहले सनी लियोनी अपने परिवार की तस्वीर को लेकर काफी चर्चा में थी। उन्होंने अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि उनके घर दो नन्हे मेहमान आ चुके हैं, जिसके बाद उनका परिवार पूरा हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।