आज पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस खास मौके पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। इनमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। विश्व पर्यावरण दिवस को बॉलीवुड के कई सितारों ने खास अंदाज में मनाया। साथ ही इस दिन पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की। सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा कर सितारों ने लोगों से ये अपील की है।
World Environment Day: अक्षय से लेकर जैकी श्रॉफ तक, इन सितारों ने लोगों को इस तरह बताया पर्यावरण संरक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार ने लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर बेहद खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के कई सितारे अपनी परफॉर्मेंस के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भारत मां के लिए हम सबको एक साथ आना होगा'।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
अभिनेत्री काजोल ने विश्व पर्यावरण दिवस को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने परिवार के साथ इस खास दिन पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान काजोल की मां तनुजा और बहन तनीषा भी उनके साथ मौजूद थीं। इस तस्वीर को साझा करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'आप एक दिन अपने द्वारा बनाए वातावरण को खत्म कर देंगे। वादा करो पास स्वस्थ रहोगे'।
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
वहीं अभिनेता संजय दत्त ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आज हम जिस कठिन समय का सामना कर रहे हैं, वह हमारी जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए प्रकृति का एक संदेश है। हमने पहले से ही बहुत नुकसान किया हुआ है, लेकिन हर एक की कोशिश हमारे पर्यावरण को सुरक्षित कर सकती है'।
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी इंस्टाग्राम पर बेहद खास वीडियो साझा करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का मतलब बताया। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जो बोएगा वही पाएगा'। इसके अलावा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य सितारों ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर खास पोस्ट साझा कर लोगों को इसके बारे में जागरूक किया है।
Jo Boyega Wohi Payega #WorldEnvironmentDay @pedlagaobhidu
A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu) on

कमेंट
कमेंट X