10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि 'इस दिशा में मिल रही कामयाबी के बावजूद आज भी हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है। हर मृत्यु परिवार, दोस्तों और कलीग्स के लिए एक ट्रेजेडी होती है, आत्महत्याएं रोकी जा सकती हैं।' ऐसे ही हिंदी फिल्मों में शोहरत और ग्लैमर के बीच, एक लंबी फेहरिस्त है जहां कई कलाकार या तो गुमनामी में मर गए, या सुसाइड से या रहस्यमय हालात में। जैसे जिया खान, प्रत्युषा बनर्जी, परवीन बॉबी, गुरु दत्त। आइए बात करते हैं इन्हीं सितारों की।
{"_id":"5d7761838ebc3e0169687320","slug":"world-suicide-prevention-day-bollywood-celebs-who-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु दत्त समेत इन सितारों ने की थी आत्महत्या, एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता की मौत से हैरान रह गए थे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुरु दत्त समेत इन सितारों ने की थी आत्महत्या, एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता की मौत से हैरान रह गए थे फैंस
Tue, 10 Sep 2019 02:59 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
bollywood starts
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु दत्त
गुरु दत्त
अपने अभिनय और निर्देशन दोनों के लिए गुरु दत्त का बहुत नाम था लेकिन निजी जिंदगी में पत्नी गीता दत्त से उनका रिश्ता बिल्कुल बिखर चुका था और अक्सर झगड़ा होता था। वे बच्चों और पत्नी से अलग अकेले रहते थे। 9 अक्तूबर 1964 को ऐसे ही एक झगड़े के बाद उनके दोस्त अबरार अलवी मिलने पहुंचे तो गुरु दत्त शराब पी रहे थे। देर रात दोनों ने खाना खाया और अबरार अपने घर चले गए। अगले दिन अबरार अल्वी आए तो उन्होंने देखा कि गुरु दत्त ने नींद की गोलियां पानी में घोल कर खा ली थीं। उनके टेबल पर खाली शीशी पड़ी हुई थी।

Pratyusha Banerjee
- फोटो : Social Media
प्रत्युषा बनर्जी
फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं।

जिया खान
जिया खान
फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया। बता दें कि जिया की मौत तक सूरज और जिया एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।

परवीन बाबी
परवीन बाबी
2005 में मौत के बाद भी परवीन बाबी के बारे में जानने की लोगों की जिज्ञासा कम नहीं हुई है। उन्होंने अपनी बिंदास इमेज, ग्लैमर और ज़िंदगी अपनी शर्तों पर जीने की अदा के चलते खास जगह बनाई। ख़ूब पैसा और नाम कमाया। उनके कई रिश्ते बने और टूटे। फिर स्किज़ोफ़्रीनिया ने उनकी ज़िंदगी को ऐसे अंधेरे में धकेला जहां से एक दिन उनकी मरने की ही खबर आई। जब कई दिनों तक घर के बाहर से अख़बार और दूध के पैकेट किसी ने नहीं हटाए तो पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ लाश निकाली। ये आत्महत्या थी या कुछ और आज तक पता नहीं चल पाया।