बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर दुनियाभर के लोगों ने दुख जताया। दूसरे देशों की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना ने भी दोनों के निधन पर दुख प्रकट किया है।
इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर जॉन सीना ने जताया दुख, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन सीना की भारत में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वो भी अपने भारतीय फैंस से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषि कपूर और इरफान की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसपर भारतीय फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
जॉन सीना अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। वो जब भी कोई तस्वीर शेयर करते हैं तो कभी उस पर कैप्शन नहीं लिखते। इन तस्वीरों के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया है। उन्होंने इरफान खान और ऋषि कपूर की तस्वीर पर कुछ भी नहीं लिखा।
View this post on Instagram
फिल्म अभिनेता इरफान खान का का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। निधन से एक दिन पहले उन्हें तबीयत बिगड़ने पर कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।
इरफान खान के निधन के अगले ही दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक के बाद एक दिग्गज अभिनेता का इस तरह से चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन सुबह पौन नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
I For India: कोरोना से जंग में एक साथ उतरे 85 कलाकार ने दी प्रस्तुति, कॉन्सर्ट के जरिए जुटाए करोड़ों रुपये