फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएएस अफसर बनना चाहती थीं यामी गौतम, पहली हिंदी फिल्म से मचाया था धमाल

Thu, 28 Nov 2019 06:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 Nov 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
Yami Gautam Birthday Know Unknown Facts About Her Life
yami gautam

सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल यामी ने दो फिल्मों (उरी और बाला) में काम किया। इन दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। यामी के साथ काम करने वाले अक्सर ये बताते हैं कि उनको हर बात साफ और सीधे सीधे सुनना पसंद है। हर बात पर उनकी राय होती है और वह अपने विचारों को लेकर भी बहुत सजग रहती हैं। 

Yami Gautam Birthday Know Unknown Facts About Her Life
yami gautam - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में आने से पहले यामी चंडीगढ़ में लॉ की पढ़ाई कर रही थीं। वह आइएएस अफसर बनना चाहती थीं। यामी तमाम तरह के सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं, इनमें से एक है ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना भी है। यामी ने हिमाचल प्रदेश में भी जमीन लेकर एक ग्रीन हाउस बनाया है और वहां वह आर्गेनिक खेती करती हैं।

Yami Gautam Birthday Know Unknown Facts About Her Life
यामी गौतम

शूटिंग से छुट्टी मिलते ही वह अपने इस ग्रीन हाउस को देखने पहुंच जाती हैं। कसरती करिश्मा यामी गौतम का मानना है कि फिटनेस के लिए जिम जाना जरूरी नहीं है। वह खुले में व्यायाम करने को बढ़ावा देती हैं। खुले में एक्सरसाइज करने वाली यामी ने अपने ट्रेनर की मदद से इसके लिए बाकायाद पूरा शेड्यूल बना रखा है जिसमें शारीरिक मेहनत के अलावा सैनिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाली रस्सियों की कसरत भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam Birthday Know Unknown Facts About Her Life
vicky donor

नेहा धुपिया के चेट शो पर नो फिल्टर में आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया था कि इस फिल्म से उन्हें फेम तो मिला लेकिन फिल्म की वजह से उन्होंने अपनी लव लाइफ में तीन साल तक मशक्कत की है। आयुष्मान का कहना था कि फिल्म में उन्होंने यामी गौतम के साथ एक किस सीन दिया था। जिसकी वजह से उन्हें तीन साल तक अपनी शादीशुदा लाइफ में परेशानियां झेलनी पड़ी। 

दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर लगा करोड़ों का सट्टा, नंबर एक पर है इस सुपरस्टार की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed