फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन देश भर में रिलीज होगी 'केजीएफ चैप्टर 2' , टाइगर श्रॉफ के सामने आई करियर की सबसे बड़ी चुनौती

Sat, 30 Jan 2021 12:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 Jan 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Yash and Sanjay Dutt Starrer KGF Chapter 2 To Release on 16 July Box Office Clash With Tiger shroff Heropanti 2
केजीएफ चैप्टर 2, हीरोपंती 2 - फोटो : फाइल फोटो

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता यश की बहुचर्चित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के रिलीज की तारीख की घोषणा हो गई है। यह फिल्म 16 जुलाई को कन्नड़ समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिड़ंत अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' से होगी।

Yash and Sanjay Dutt Starrer KGF Chapter 2 To Release on 16 July Box Office Clash With Tiger shroff Heropanti 2
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'केजीएफ चैप्टर 1' देखने के बाद दर्शकों में 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए बहुत उत्साह है। काफी समय से इंतजार हो रहा है कि निर्माता पहले चैप्टर में खत्म हुई कहानी से आगे की कहानी कब बताएंगे? इसका इंतजार शुक्रवार को ही खत्म हो गया जब सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की गई कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 जुलाई 2021 को रिलीज हो जाएगी। निर्माताओं ने फिल्म की तारीख काफी सोच समझकर तय की है क्योंकि फिलहाल इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का पूरा काम बाकी है। फिल्म को अंतिम रूप देते देते इतना वक्त तो हो ही जाना है!

Yash and Sanjay Dutt Starrer KGF Chapter 2 To Release on 16 July Box Office Clash With Tiger shroff Heropanti 2
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : फाइल

इधर, जैसे ही 'केजीएफ चैप्टर 2' के रिलीज की तारीख घोषित हुई, वैसे ही बातचीत शुरू हो गई कि इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' से होगा। दरअसल, 'हीरोपंती 2' के रिलीज की तारीख की घोषणा काफी पहले ही हो चुकी है। निर्माताओं ने पहले ही तय कर दिया है कि यह फिल्म 16 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान को सौंपा गया है जबकि फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ युवा अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash and Sanjay Dutt Starrer KGF Chapter 2 To Release on 16 July Box Office Clash With Tiger shroff Heropanti 2
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

तारीख के हिसाब से तो 'हीरोपंती 2' और 'केजीएफ चैप्टर 2' के बीच मुकाबला होना है लेकिन तैयारियों के हिसाब से यह मुकाबला होता हुआ नजर नहीं आता। हाल ही में प्रशांत नील ने फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग खत्म भी की और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया। लेकिन, उधर 'हीरोपंती 2' की शूटिंग अब तक शुरू भी नहीं हुई है। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म की शूटिंग मार्च से पहले शुरू कर देंगे। अब जब फिल्म की शूटिंग ही मार्च के आसपास शुरू होगी तो जुलाई तक फिल्म का रिलीज होना बहुत मुश्किल है! इस हिसाब से साफ दिख रहा है कि 'हीरोपंती 2' की रिलीज की तारीख बदल दी जाएगी!

विज्ञापन
Yash and Sanjay Dutt Starrer KGF Chapter 2 To Release on 16 July Box Office Clash With Tiger shroff Heropanti 2
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram

वैसे भी 'केजीएफ चैप्टर 2' का उत्साह देश के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के पहले चैप्टर को देखकर ही लोग इतने उत्साहित हैं कि दूसरे चैप्टर को भी सिनेमाघरों में हाथों हाथ लिया जा सकता है! फिल्म के लिए बन रहे ऐसे माहौल में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का बॉक्स ऑफिस पर टकराना इस फिल्म के निर्माताओं के लिए घाटे का सौदा हो सकता है! निर्माता इस चीज पर भी विचार कर सकते हैं और अपनी फिल्म के रिलीज की तारीख किसी दूसरी तारीख में भी परिवर्तित कर सकते हैं!

पढ़ें: 41 साल की हुईं 'संजीवनी' की डॉक्टर जूही, देखिए अब कितना बदल गया है लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed