बड़े पर्दे पर रोमांस की अलग परिभाषा गढ़कर यादगार फिल्में बनाने वाले निर्देशक यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड में रोमांस के कई रंगों में दिखाया। जिस तरह उन्होंने अपनी फिल्मों में प्यार को जुनून, पागलपन और कुर्बानी के तौर पर पेश किया वो शायद ही कोई और दिखा पाया हो।
सलमान खान की कोर्ट में पेशी से यश चोपड़ा के जन्मदिन तक, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में अमिताभ बच्चन अक्सर लोगों से खुलकर बातें करते हुए नजर आते हैं। इस मंच से अक्सर प्रतिभागी अपनी निजी जिंदगी की कहानियां शेयर करते हैं तो वहीं अमिताभ भी अपनी जिंदगी के बारे में कुछ न कुछ बताते रहते हैं। हाल ही के ऐपिसोड में अमिताभ ने जो खुलासा किया शायद उसे सुनकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं।
उम्र के इस पड़ाव में आ गए हैं अमिताभ बच्चन, बोले- हाथ कांपते हैं और भूलने भी लगा हूं
प्रियंका चोपड़ा 'द स्काई इज पिंक' फिल्म के प्रमोशन के दौरान लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर बेबाकी से बयान दे रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने सलमान खान और निक जोनस से अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया तो वहीं अब भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रिश्ते पर बयान दिया। प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई टूटने के बाद वह अंबानी खानदान के गणेशोत्सव में एक लड़की के साथ स्पॉट हुए थे। इसके बाद से दोनों का नाम जुड़ने लगा। अब इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।
इस अभिनेत्री के साथ भाई सिद्धार्थ के अफेयर की खबरों पर बोलीं प्रियंका, इससे मेरा कोई लेना देना नहीं
आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से फिल्मों से गायब चल रहे इमरान तब अचानक खबरों में आए जब उनकी पत्नी अवंतिका मलिक उनसे अलग रहने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवंतिका और इमरान की शादी अब मुश्किल में है। इस बीच ये खुलासा हुआ कि आखिर किस वजह से दोनों के अलग होने की नौबत आ गई।
क्या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं इमरान खान, अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका ने इस लिए छोड़ा था घर
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट में पेश नहीं हुए। जोधपुर जिला व सेशन ग्रामीण न्यायालय ने अब इस केस की सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर कर दी है।
पहले फटकार के बावजूद जोधपुर कोर्ट में आज पेश नहीं हुए सलमान, अगली सुनवाई 19 दिसंबर को

कमेंट
कमेंट X