फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash Chopra Birthday: इंजीनियर बनते-बनते कैसे किंग ऑफ रोमांस बन गए यश चोपड़ा, एक छोटे से कमरे से की थी शुरुआत

Wed, 27 Sep 2023 07:47 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 27 Sep 2023 07:47 AM IST
सार

एक बातचीत में यश चोपड़ा ने बताया था कि 80 के दौर में उन्हें अपनी ही एक फिल्म का पोस्टर देखकर लगा था कि उनकी फिल्मों में केवल पोस्टर पर से सितारों के चेहरे बदल रहे हैं, कहानी वही रहती है, जिसके बाद उन्होंने 'चांदनी' बनाई।

विज्ञापन
Yash Chopra Birthday know unknown fact about late legendary filmmaker
Yash Chopra Birthday - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। आज 27 सितंबर को उनकी जन्मतिथि है। उन्हें रोमांस किंग यूं ही नहीं कहा जाता, बल्कि अपनी फिल्मों में उन्होंने रोमांस की परिभाषा ही बदल दी। उनकी फिल्में देखकर लोग प्यार करना सीखे हैं। यश चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से कमरे से की थी, जिसके बाद वह जिस मुकाम पर पहुंचे, वहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था। वह एक ऐसे प्रतिभाशाली डायरेक्टर थे, जिन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार दिए। उनकी फिल्में हर पीढ़ी को देखना पसंद हैं।  

Vikrant Massey: '12वीं फेल' के लिए विक्रांत ने खास तरीके से की तैयारी, यूपीएससी एस्पिरैंट के बीच गुजारा वक्त
Yash Chopra Birthday know unknown fact about late legendary filmmaker
यश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
यश चोपड़ा का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उनका परिवार उन्हें इंजीनियर बनाना चाहता था, लेकिन वह फिल्मों की दुनिया में आना चाहते थे। यश जब 19 साल के थे, तब उनके बड़े भाई बी आर चोपड़ा निर्देशक थे। उनके एक भाई कैमरामैन और एक भाई डिस्ट्रीब्यूटर थे। इसीलिए उनके पिता यह चाहते थे कि घर का कोई बेटा तो कुछ अलग करे। यश के पिता ने उन्हें जालंधर से मुंबई भेजा ताकि वह पासपोर्ट बनवाकर इंग्लैंड इंजीनियरिंग करने चले जाएं। यश मुंबई चले गए, लेकिन उन्हें इंजीनियरिंग बनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
इन अभिनेत्रियों ने बदला ब्राइडल मेहंदी का ट्रेंड
 
Yash Chopra Birthday know unknown fact about late legendary filmmaker
यश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार उन्होंने कहा था, 'मैं तो एक कील भी दीवार में नहीं लगा सकता था और आज भी वही हाल है।' यश ने मुंबई जाने के बाद अपने दिल की सुनी और ठान ली कि वह निर्देशक बनेंगे। क्योंकि जब उनके मन में एक निर्देशक बनना था, तो वह इंजीनियर कैसे बन सकते थे। उनके भाई बी आर चोपड़ा से वह काफी प्रभावित थे। साथ ही उन्हें फिल्मी दुनिया बहुत पसंद थी। वह अपने भाई की तरह ही निर्देशक बनना चाहते थे।  
Kangana Ranaut: राजनीति में नहीं आना चाहतीं कंगना रणौत, बोलीं- अपनी इस जिंदगी से खुश हूं अभी
विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Chopra Birthday know unknown fact about late legendary filmmaker
यश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
70 के दशक में यश चोपड़ा ने एक से एक बेमिसाल फिल्में बनाईं। अमिताभ बच्चन-सलीम जावेद-यश चोपड़ा के घातक तालमेल ने सिनेमा को 'दीवार' और 'त्रिशूल' जैसी शानदार फिल्में दीं। अमिताभ बच्चन को बुलंदियों पर पहुंचाने में यश चोपड़ा का भी हाथ रहा। 'दाग' में दो पत्नियों के बीच संघर्ष करते व्यक्ति की दास्तां कहने की हिम्मत उन्होंने की थी। बता दें कि ऐसा नहीं है कि उनकी सभी फिल्मों ने कमाल कर दिखाया हो। उनकी कई फिल्मों को दर्शकों ने नापसंद भी किया है।
South Celebs: इन साउथ सितारों ने किया सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम, जानें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम
 
विज्ञापन
Yash Chopra Birthday know unknown fact about late legendary filmmaker
चांदनी - फोटो : सोशल मीडिया
80 के दौर की उनकी ज्यादातर फिल्में सामांजस्य नहीं बना पाई। एक बातचीत में यश चोपड़ा ने बताया था कि 80 के दौर में उन्हें अपनी ही एक फिल्म का पोस्टर देखकर लगा था कि उनकी फिल्मों में केवल पोस्टर पर से सितारों के चेहरे बदल रहे हैं, कहानी वही रहती है, जिसके बाद उन्होंने 'चांदनी' बनाई। 'चांदनी' में उन्होंने ऐसा ताना-बाना बुना की हर तरफ बस चांदनी ही बिखर गई। वहीं, यह भी कहना गलत नहीं होगा कि यश चोपड़ा खूबसूरती के पुजारी थे। रुपहले पर्दे पर हुस्न को कैसे चार चांद लगाए जाते हैं, इसमें वह माहिर थे। 
बहन प्रियंका के मंगलसूत्र को परी ने किया कॉपी!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed