{"_id":"5808a80a4f1c1b722b702e85","slug":"yash-chopra-death-anniversery-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब हीरोइन के लुक के लिए यश चोपड़ा ने रिजेक्ट कर डाले 54 ड्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब हीरोइन के लुक के लिए यश चोपड़ा ने रिजेक्ट कर डाले 54 ड्रेस
Fri, 21 Oct 2016 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज रोमांस के बादशाह यश चोपड़ा की डेथ एनिवर्सरी है। साल 2012 में डेंगू के बुखार के कारण उनका निधन हो गया था। उन्होंने 'चांदनी', 'दिल तो पागल है', 'वीरा-जारा', 'सिलसिला' और 'जब तक है जान' जैसी बेहतरीन रोमांटिक फिल्में बनाकर सिने जगत को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। उनकी फिल्मों में हीरोइनें ज्यादातर सफेद कपड़ों में नजर आती थीं।
माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं
2 of 9
यश चोपड़ा इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन कुछ जिम्मेदारियों के चलते अपने भाई और फिल्मकार बीआर चोपड़ा और आईएस जौहर के सहायक बन गए। काम करते-करते उनमें भी फिल्म निर्देशित करने की इच्छा हुई। लेकिन वो खुलकर अपने बड़े भाई से नहीं कह पाए। कुछ समय बाद उन्होंने बतौर डायरेक्टर फिल्म 'धूल का फूल' बनाई। साल 1971 में उन्होंने भाई से अलग होकर अपनी कंपनी खोल दी।
माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं
3 of 9
यश ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम यशराज प्रोडक्शन रखा। जबकि उनका नाम यश चोपड़ा था। अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए उन्होंने घर तक छोड़ दिया था। 1973 में यश ने अपने ही प्रोडक्शन हाउस में राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'दाग' बनाई। इस तरह ‘यशराज’ फिल्म्स को अपना नाम मिला। इसमें यश चोपड़ा के नाम से यश और राजेश खन्ना के नाम से राज लेकर एक नाम बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं
4 of 9
यही यशराज प्रोडक्शन आज तक बेहतरीन फिल्में दे रहा है। यश चोपड़ा ने बहुत सी यादगार फिल्में बनाईं लेकिन उनकी सबसे फेवरेट फिल्म 'लम्हें' थी। इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी ने काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिर भी ये यश चोपड़ा की फेवरेट थी। क्योंकि ये फिल्म उस दौर की सोच के हिसाब से कहीं आगे थी।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं
5 of 9
यश चोपड़ा की पसंदीदा जगह स्विट्जरलैंड थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड की एक झील के किनारे इतनी बार शूटिंग की थी कि उस झील को यश चोपड़ा लेक के नाम से जाना जाता है। यहां तक कि स्विट्जरलैंड के जंगफ्रौ रेलवे स्टेशन पर यश चोपड़ा के नाम से एक ट्रेन भी शुरू की गई। इस ट्रेन की शुरुआत खुद यश चोपड़ा से करवाई गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।