{"_id":"5d717e648ebc3e016d62feef","slug":"yash-johar-birthday-special-when-sridevi-got-scared-of-reema-lagoo-performance-in-gumrah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मरते दम तक रीमा लागू से किया हुआ वादा निभाते रहे यश जौहर, श्रीदेवी की इस जिद्द से हुए थे परेशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मरते दम तक रीमा लागू से किया हुआ वादा निभाते रहे यश जौहर, श्रीदेवी की इस जिद्द से हुए थे परेशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Yash Johar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोस्ताना, मुकद्दर का सिकंदर, अग्निपथ, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले निर्माता यश जौहर ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दीं। करण जौहर के पिता यश जौहर की खास बात थी कि वो अपने एक्टर्स का बहुत सम्मान करते थे। एक फिल्म के दौरान उन्होंने रीमा लागू से जो वादा किया था उसे अपनी आखिरी फिल्म तक निभाया। ये वादा उन्होंने श्रीदेवी के एक जिद्द के आगे किया था।
2 of 6
Sridevi
- फोटो : social media
श्रीदेवी 90 के दशक की सुपरस्टार थीं। फिल्मों में उनका कद इतना ऊंचा हो गया था कि निर्माता-निर्देशक भी बिना कोई टाल-मटोल किए उनकी बात मानते थे। कहा जाता है कि कभी-कभी वो अपने रोल के चलते दूसरे एक्टर्स का रोल कटवा देती थीं।
3 of 6
Reema Lagoo
इस बात का शिकार रीमा लागू को होना पड़ा। एक वेबसाइट के मुताबिक, इसका खुलासा कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने शो 'नच ले' में किया था। श्रीदेवी और रीमा लागू महेश भट्ट की फिल्म 'गुमराह' में काम कर रहीं थीं। 1993 में आई इस फिल्म में रीमा लागू श्रीदेवी की मां के किरदार में थीं। दोनों में पांच साल का ही फर्क था लेकिन पिछली कुछ फिल्मों के चलते रीमा लागू की पहचान एक मां के किरदार में हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी ने एडिट के दौरान जब फिल्म देखी तो उन्हें लगा कि रीमा लागू की परफॉर्मेंस के आगे उनका किरदार थोड़ा फीका है। इसके बाद उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर यश जौहर और निर्देशक महेश भट्ट से रीमा लागू के रोल को कम करने को कहा। श्रीदेवी की इस बात को दोनों ने मान लिया और रीमा लागू के किरदार पर कैंची चल गई।
विज्ञापन
5 of 6
yash johar
- फोटो : file photo
यश जौहर चाहते थे कि रीमा का किरदार न काटा जाए लेकिन उन्हें मजबूरी में ऐसा करना पड़ा। इस बात का यश जौहर को बहुत मलाल था। रीमा लागू को इस बात का हर्जाना चुकाने के लिए यश जौहर ने उनसे वादा किया। ये वादा था कि अब उनकी फिल्मों में रीमा लागू मां का किरदार निभाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।