{"_id":"5fc7a79d8ebc3e9bcd438f58","slug":"yash-raj-films-want-to-make-marvel-inspired-cinematic-universe-with-numerous-mass-appeal-actors-in-a-single-frame","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यशराज फिल्म्स बनाएगा जासूसों की 'एवेंजर्स', पठान, टाइगर और कबीर इस मिशन पर निकलेंगे एक साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यशराज फिल्म्स बनाएगा जासूसों की 'एवेंजर्स', पठान, टाइगर और कबीर इस मिशन पर निकलेंगे एक साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 02 Dec 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
यश राज फिल्मस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी फिल्म निर्माता कंपनियों में से एक यशराज फिल्म्स भी मार्वेल सिने यूनिवर्स यानी एमसीयू की तरह कुछ बड़ा करने की फिराक में है। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स स्टूडियोज अपने सभी फिल्मी जासूसों को लपेटकर एक फिल्म में लाने की जुगाड़ में है। इसका सिलसिला अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से ही शुरू होगा जिसकी शूटिंग वह इस वक्त यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में ही बड़े बड़े बालों के साथ कर रहे हैं।
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख के प्रशंसक इस बात से तो खुश होंगे ही कि आखिरकार शाहरुख ने अपनी एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके लिए खुशी और भी दोगुनी हो गई जब खबर आई कि शाहरुख की फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो करेंगे। वह सलमान खान बनकर नहीं, बल्कि मशहूर जासूस टाइगर बनकर।
3 of 6
शाहरुख खान और सलमान खान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें ऐसी भी आईं हैं कि शाहरुख की फिल्म जिस तरह अपने मशहूर किरदार में सलमान एंट्री मरेंगे, ठीक वैसे ही सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान भी पठान बनकर एंट्री लेंगे।दरअसल, यशराज फिल्म्स ने यहां खेल दूसरा सोच रखा है। उनकी फिल्मों में आने वाले जासूसों को बारी बारी से एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो करवाकर अंत में निर्माता सभी जासूसों को 'एवेंजर्स' की तरह एक ही फिल्म में लाने पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपिका पादुकोण- कटरीना कैफ
- फोटो : फाइल
स्टूडियो के पास कई जासूस इकट्ठे भी हो गए हैं। सिर्फ पुरुष जासूस ही नहीं, बल्कि महिला जासूस किरदार भी इन फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। स्टूडियो के पास कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के रूप में जाबांज महिला जासूस भी उपलब्ध हैं।
शाहरुख खान इस समय जिस 'पठान' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, उस फिल्म में शाहरुख खान का किरदार भी एक जासूस का ही रहेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी एक जासूस की ही भूमिका निभाएंगी। पठान को एक अंतर्राष्ट्रीय मिशन मिलेगा जिस पर दीपिका का किरदार उस मिशन को पूरा करने में पठान की मदद करेगा। ठीक उसी तरह जिस तरह 'टाइगर फ्रेंचाइजी' में सलमान खान के किरदार टाइगर की मदद कटरीना कैफ का किरदार जोया करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।