टाइगर 3 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दिवाली के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से पहले दिन 42 करोड़ की कमाई की है। माना जा रहा है कि दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नींव सलमान ने ही साल 2012 में रखी थी। उस समय किसे पता था कि आगे चलकर यह निर्माता आदित्य चोपड़ा की कंपनी के लिए यह सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी बन जाएगी। इससे पहले स्पाई यूनिवर्स की चार फिल्में आ पर्दे पर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्म को जनता का बेशुमार प्यार भी मिला है। आज हम आपको पिछली सभी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।
Spy Universe: अब तक सुपरहिट रहा है स्पाई यूनिवर्स का फॉर्मूला, बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर से सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उस समय यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 32.93 करोड़ की कमाई की थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 198.78 करोड़ की कमाई की थी।
पहली फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इस फ्रेंचाइजी को जारी रखने का फैसला किया। साल 2017 में टाइगर की बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी हुई। इस बार फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अली अब्बास जफर को मिली और उन्होंने इस काम को बखूबी अंजाम दिया। टाइगर जिंदा है का दमदार एक्शन और शानदार कहानी लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 339.16 करोड़ का कलेक्शन किया।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर इस स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 53.25 करोड़ की कमाई कर तहलका मचा दिया था। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 317.91 करोड़ रहा था।
फिल्म पठान से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। यह यशराज के स्पाई यूनिवर्स की सबसे कामयाब फिल्म है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की। बॉलीवुड में 500 करोड़ क्लब की शुरुआत करने का श्रेय पठान को ही जाता है। फिल्म ने सभी भाषाओं के मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर कुल 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Paresh Rawal: परेश रावल ने 'वेलकम 3' पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग