फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर-एक्ट्रेस को प्यार होना और फिर ब्रेकअप हो जाना, ये कोई बड़ी बात नहीं है । अब तक आपने कितने ही ऐसे रिश्तों के बारे में सुना होगा जो टूट गए । साल का अंत होने जा रहा है, इस मौके पर आपको उन 5 सेलेब्रिटी कपल के बारे में बताते हैं जिन्होंने इस साल अपने रिश्ते को खत्म कर दिया ।
YEAR ENDER: सारा-कार्तिक से विक्की कौशल-हरलीन तक, इस साल टूट गया इन सितारों का रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा-कार्तिक
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। दोनों ने फिल्म 'आजकल' की शूटिंग भी साथ में की । इसी फिल्म के दौरान दोनों का रिश्ता परवान चढ़ा । दोनों को अक्सर साथ में देखा गया। सारा और कार्तिक एक-दूसरे के घर के बाहर भी स्पॉट हुए । कुछ दिनों बाद ही खबर आई कि सारा और कार्तिक ने ब्रेकअप कर लिया है । इसकी वजह ये है कि दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं ।
विक्की कौशल और हरलीन
विक्की मॉडल और डांसर हरलीन शेट्टी को डेट कर रहे थे लेकिन इस साल उनका ब्रेकअप हो गया। इस बात का पता तब चला जब हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। हरलीन ने विक्की को अपने इंस्टा अकाउंट से अलग कर दिया है । हालांकि हरलीन के इंस्टा अकाउंट में विक्की के साथ की कुछ तस्वीरें अभी भी हैं । विक्की को अनफॉलो करने के बाद हरलीन ने कुछ हार्ट ब्रेकिंग पोस्ट को भी लाइक किया था ।
इलियाना डिक्रूज-एंड्रयू नीबोन
इलियाना पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थी। कुछ दिन पहले दोनों की शादी की भी खबर आई थी । साथ ही ये भी कहा गया था कि इलियाना प्रेग्नेंट हैं । इस साल पता चला कि इलियाना और एंड्रयू का रिश्ता टूट गया है । इलियाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एंड्रयू के साथ फोटो शेयर करती रहती थीं। लेकिन ब्रेकअप के बाद इलियाना ने एंड्रयू के साथ की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
श्रुति हासन-माइकल कॉर्सेल
श्रुति काफी समय से विदेशी ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉर्सेल को डेट कर रही थीं । दोनों को कई बार इवेंट में एक साथ देखा गया । इसी साल खबर आई कि श्रुति का माइकल से ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप से पहले अभिनेत्री ने माइकल संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन अब तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी गई हैं।