Year Ender 2019: सोशल मीडिया के ट्रेंड्स में रंगने में अब बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। अब इस साल सबसे ताजे बुढ़ापा ट्रेंड को ही देख लीजिए, फेस एप के द्वारा लोग अपने बुढ़ापे की तस्वारें देख कर खूब उत्साहित हुए। बुढ़ापे का यह ट्रेंड बॉलीवुड सितारों के भी सर चढ़ कर बोला। सितारों ने खुद अपनी ऐसी तस्वीरें साझा की थी, जिनमें यह दिखा कि वो 60-80 साल की उम्र में कैसे दिखेंगे। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वारें खूब वायरल हुईं और सितारों के फैंस ने जमकर इस नए ट्रेंड के मजे भी मिला। अब साल के अंत में हम आपको बताते हैं कौन-कौन से सितारे फेस एप के जरिए हुए बूढ़े।
Year Ender: जानें क्यों 2019 में अचानक बूढ़े हो गए थे बॉलीवुड सितारे, दिखने लगे थे कुछ ऐसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने भी सोशल मी़डिया पर अपने बुढ़ापे की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वो बूढ़े तो लग रहे थे, लेकिन उनका चॉकलेटी फेस और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा था। तस्वीर में शाहिद ग्रे बालों और हल्के दाढ़ी-मूछ में बिल्कुल स्ट्रिक्ट लुक में उन्हें फेस एप से जुड़ी अपनी तस्वीर साझा की थी।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर ने भी फेस एप के जरिए अपने बुढ़ापे वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। अपने बुढ़ापे वाली तस्वीर में रणबीर कपूर ब्लैक फुल टी-शर्ट और टोपी में दिखाई दिए थे। उनके फैंस इनकी तस्वीर में कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और फैंस को लिए फोटोज- वीडियोज साझा करती रहती हैं। उन्होंने भी फेस एप ट्रेंड के तहतअपनी और निरहुआ की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर की थी। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की तस्वीर पर लिखा था, '2050 में भोजपुरी क्वीन एंड किंग।' वहीं इस पोस्ट को आम्रपाली ने कैप्शन लिखा था, 'ये ऐप मुझे बहुत क्यूट लग रहा है यार।'
रणवीर सिंह
कम समय में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले रणवीर सिंह भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने। रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी तस्वीर फैंस के साथ साझा की। तस्वीर में दोनों बूढ़े तो नजर आ रहे थे लेकिन साथ में काफी क्यूट लग रहे थे।

कमेंट
कमेंट X