फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: विद्या बालन की शेरनी से कृति सेनन की मिमी तक, ये हैं 7 महिला प्रधान फिल्में

Wed, 22 Dec 2021 12:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 22 Dec 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
year ender 2021 vidya balans sherni to kriti sanons mimi these 7 films led by strong women in 2021
महिला प्रधान फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक में फिल्मों में महिलाओं को मजबूर मां, भोली-भाली पत्नी, प्यार में पागल प्रेमिका, प्यारी सी बहन, अपनी सीमा में रहने वाली बेटी के रोल में दिखाया जाता था। वहीं अब समय बदल गया है। 21वीं सदी की फिल्मों में महिलाओं को मजबूत, निडर, साहसी और खुद के हक के लिए लड़ते हुए दिखाया जा रहा है। अब न केवल महिलाओं पर फिल्म बन रही है, बल्कि महिला प्रधान फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। इस साल ऐसी ही कुछ फिल्में, दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आई हैं। चलिए इन फिल्मों की सूची पर नजर डालते हैं।

year ender 2021 vidya balans sherni to kriti sanons mimi these 7 films led by strong women in 2021
SHERNI - फोटो : सोशल मीडिया

शेरनी

शेरनी में विद्या बालन ने एक वन अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो मानव-पशु संघर्ष को सुलझाने की कोशिश कर रही है। अमित मसुरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उसे एक पुरुष प्रधान दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। काम और घर पर पुरुष प्रधान मानसिकता को चुनौती देते हुए विद्या साहसिक बयान नहीं देती हैं। लेकिन, अपने सूक्ष्म और संयमित व्यवहार में भी, वह अपनी नींव रखती है।

year ender 2021 vidya balans sherni to kriti sanons mimi these 7 films led by strong women in 2021
MIMI - फोटो : सोशल मीडिया

मिमी

कृति सेनन की मिमी ने सरोगेसी जैसे विषय पर बात की है। अभिनेत्री ने एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभाई है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करने का सपना देखती है। हालांकि, सपनों को हकीकत में बदलने के लिए उसे पैसे की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए वह एक विदेशी जोड़े के लिए सरोगेट बनने के लिए मान जाती है, लेकिन अप्रत्याशित परिणाम सामने आते हैं और वह खुद ही बच्चे की परवरिश करने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2021 vidya balans sherni to kriti sanons mimi these 7 films led by strong women in 2021
Rashmi Rocket - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मी रॉकेट

तापसी पन्नू की रश्मि रॉकेट एक छोटे शहर की लड़की के बारे में है जो एक एथलीट बनने की ख्वाहिश रखती है। वह राष्ट्रीय स्तर पर फास्ट-रनर बनने में सफल हो जाती है, लेकिन उसकी खुशी और महिमा में बाधा आती है क्योंकि उसे लिंग परीक्षण कराने के लिए कहा जाता है। आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित, इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में अभिषेक बनर्जी और प्रियांशु पेन्युली भी हैं।

विज्ञापन
year ender 2021 vidya balans sherni to kriti sanons mimi these 7 films led by strong women in 2021
Tribhanga - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिभंगा

त्रिभंगा एक तीन पीढ़ी की कहानी है जिसमें काजोल, तन्वी आज़मी और मिथिला पालकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये महिलाएं अपने लिए चुनी हुईं जिंदगी जीना चाहती हैं, चाहे उन पर किसी भी तरह की उम्मीदें और फैसले क्यों न थोपे जाएं। त्रिभंगा अपने सभी अपूर्ण वैभव में मातृत्व को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed