फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: इस साल स्क्रीन से दूर रहे ये स्टार्स, 2023 में मचाएंगे जमकर धमाल?

Sun, 25 Dec 2022 12:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Dec 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022: Stars Disappeared From Silver Screen in This Year From Priyanka Chopra To Anushka Shetty
इस साल पर्दे से दूर रहे ये स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण से लेकर बॉलीवुड तक इस वर्ष कई धमाकेदार फिल्में आईं। तमाम सितारों ने दर्शकों पर अपना जमकर जादू चलाया। मगर, इस बीच कुछ नामी स्टार्स सालभर सिल्वर स्क्रीन से दूर रहे। खबरों में लगातार बने रहने के बावजूद कुछ बड़े स्टार्स ऐसे भी रहे, जिनकी एक भी फिल्म इस साल रिलीज नहीं हुई। हालांकि, आने वाले वर्ष में ये सितारे जमकर धमाल मचाते नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Year Ender 2022: Stars Disappeared From Silver Screen in This Year From Priyanka Chopra To Anushka Shetty
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी उन स्टार्स में शुमार हैं, जो इस साल स्क्रीन से दूर रहे। पीसी ने जब से हॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू किया है, तब से वह बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। हालांकि, प्रियंका दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री की स्क्रीन से इस साल गायब रहीं। वह आखिरी बार 2021 में फिल्म 'व्हाइट टाइगर' में नजर आईं। हालांकि आने वाले वर्ष में वह फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू करेंगी। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आएंगे।

Year Ender 2022: Stars Disappeared From Silver Screen in This Year From Priyanka Chopra To Anushka Shetty
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस साल किसी फिल्म में नजर नहीं आए। उनकी आखिरी फिल्म 'पुष्पा' 2021 में रिलीज हुई। फिलहाल अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 2023 के आखिर तक थिएटर्स में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022: Stars Disappeared From Silver Screen in This Year From Priyanka Chopra To Anushka Shetty
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान
सारा अली खान चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हालांकि, फिल्मों की बात करें तो सारा भी इस साल सिल्वर स्क्रीन से गायब रहीं। उनकी आखिरी फिल्म 2020 में बड़े पर्दे पर 'लव आजकल' रिलीज हुई थी। हालांकि, वह 2020 में कुली नंबर वन और 2021 में अतरंगी रे में नजर आई थीं, लेकिन ये फिल्म ओटीटी पर ही रिलीज हुईं। 2023 में सारा के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
Filmy Wrap: राहुल गांधी को मिला कमल हासन का साथ और तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
Year Ender 2022: Stars Disappeared From Silver Screen in This Year From Priyanka Chopra To Anushka Shetty
सोनम कपूर - फोटो : instagram

सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर के घर इस वर्ष किलकारी गूंजी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हालांकि, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म 2019 में 'द जोया फैक्टर' रिलीज हुई। इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। बता दें कि उनकी फिल्म ब्लाइंड 2023 में रिलीज होगी। 
Cirkus Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी नहीं चला 'सर्कस' का जादू, फिल्म ने की महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed