{"_id":"69379c0e2df43cc3bc05ae07","slug":"year-ender-2025-hindi-cinema-actors-who-passed-away-this-year-dharmendra-zubeen-garg-manoj-kumar-2025-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2025: धर्मेंद्र से लेकर कामिनी कौशल तक, कई कलाकारों के निधन से सूना हुआ फिल्मी जगत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Year Ender 2025: धर्मेंद्र से लेकर कामिनी कौशल तक, कई कलाकारों के निधन से सूना हुआ फिल्मी जगत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:45 AM IST
सार
Year Ender 2025: साल 2025 अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है। इस साल जहां सिनेमा जगत में कई बदलाव देखने को मिले, वहीं कई दिग्गज कलाकारों के निधन की खबर ने प्रशंसकों को दुखी कर दिया। जानिए, इस साल कौन से दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कहा।
विज्ञापन
1 of 8
साल 2025 में कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा जगत को आगे बढ़ाने में कई दिग्गज कलाकारों में भरपूर योगदान दिया। उनकी फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन अभिनेताओं के निभाए कई किरदार को अमर हो चुके हैं। लेकिन जब ये कलाकार दुनिया को अलविदा कहते हैं तो सिनेमा जगत में एक सूनापन भर जाता है। ऐसा ही सूनापन इस साल भी बॉलीवुड में देखने को मिला, जब कई दिग्गज कलाकारों का निधन हुआ। जानिए, किन-किन कलाकारों का इस साल निधन हुआ।
2 of 8
धर्मेंद्र
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
धर्मेंद्र
बॉलीवुड में छह दशक तक सक्रिय रहे अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। 24 नवंबर 2025 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं और धर्मेंद्र ने उनके पिता का रोल निभाया है।
3 of 8
असरानी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
असरानी
इस साल दिवाली के दिन असरानी ने भी दुनिया को अलविदा कहा। फिल्म 'शोले' में जेलर का यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुए कॉमेडियन और एक्टर असरानी ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। वह स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थे। असरानी ने अपने करियर में बेहतरीन कॉमिक किरदार निभाए, दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सतीश शाह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सतीश शाह
टीवी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का भी कुछ महीने पहले निधन हुआ। 25 अक्तूबर 2025 को 74 साल की उम्र में कार्डिक अरेस्ट से उनका निधन हुआ, वह किडनी की समस्या से ग्रस्त थे। सतीश शाह ने ‘जाने भी दो यारों’ से लेकर ‘भूतनाथ’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। साथ ही टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कारण वह सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
सुलक्षणा पंडित
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सुलक्षणा पंडित
मशहूर अदाकारा और गायिका सुलक्षणा पंडित का देहांत भी 6 नवंबर 2025 को हुआ। 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से विदा ली। सुलक्षणा ने 'उलझन' फिल्म से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। उन्होंने राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'हेरा फेरी', 'अपनापन', 'खानदान', और 'वक्त की दीवार' शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।