फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender: साल 2023 में इंटरनेट पर खूब वायरल हुए ये गाने, लिस्ट में 'जमाल कुडू' भी हुआ शामिल

Tue, 26 Dec 2023 05:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Dec 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Year Ender Social Media Viral Songs 2023 Jamal Kudu Moye Moye Khalasi Heeriye Details Inside
वायरल सॉन्ग्स - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए यह साल काफी अच्छा गुजरा है। 2023 में कई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर गदर मचाया। वहीं, बहुत से ऐसे गाने भी हैं, जो इस साल लोगों की जुबां पर चढ़े रहे। सोशल मीडिया पर इन गानों के लिए लोगों की दीवानी खूब देखी गई। आइए जानते हैं इस साल के ट्रेंडिंग सॉन्ग्स के बारे में...


South: फिल्मों के साथ बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं ये हसीनाएं, एक को मिला 'कंट्रोवर्सी क्वीन' का टैग

Year Ender Social Media Viral Songs 2023 Jamal Kudu Moye Moye Khalasi Heeriye Details Inside
जमाल कुडू - फोटो : सोशल मीडिया
जमाल कुडू

रणबीर कपूर की एनिमल इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में उनके अलावा लोगों को बॉबी देओल की अदाकारी भी खूब पसंद आई। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कई गाने चार्टबस्टर साबित हुए हैं, लेकिन जमाल कुडू की बात ही कुछ और है। बॉबी का यह एंट्री सॉन्ग देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  इन दिनों इस गाने पर खूब रील बनाए जा रहे हैं।

Year Ender Social Media Viral Songs 2023 Jamal Kudu Moye Moye Khalasi Heeriye Details Inside
मोये-मोये - फोटो : सोशल मीडिया
मोये-मोये 

इस साल भारतीय लोगों को जिन गानों ने अपना दीवाना बनाया, उसमें मोये-मोये का नाम भी शामिल है। सर्बिया से निकलकर यह गाना देश में लोगोंं के दिलों पर छा चुका है। इस गाने को लेकर 2023 में जबर्दस्त ट्रेंड देखने को मिला। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लोगों को इस पर खूब रील बनाते हुए देखा गया। यह सर्बिया के तेया डोरा नाम की सिंगर का गाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender Social Media Viral Songs 2023 Jamal Kudu Moye Moye Khalasi Heeriye Details Inside
खलासी - फोटो : सोशल मीडिया
खलासी

इस लिस्ट में गुजराती गाना खलासी का भी नाम शामिल है। साल 2023 के ट्रेंडिंग सॉन्ग में यह गाना भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। कोक स्टूडियो का गीत  'खलासी'  एक नाविक की घुमक्कड़ी की लालसा से प्रेरित है, जो एक नाविक की असीमित यात्रा और असीमित जीवन की एक भावपूर्ण कथा बुनती है। सोशल मीडिया पर इस किएटर्स इस गाने पर खूब रील्स बनाते हुए इस साल नजर आए।

विज्ञापन
Year Ender Social Media Viral Songs 2023 Jamal Kudu Moye Moye Khalasi Heeriye Details Inside
हीरिये - फोटो : सोशल मीडिया
हीरिये

हीरिये गाना भी इस साल लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहा। जसलीन रॉयल और अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना लोगों को खूब पसंद आया। गाने को यूट्यूब पर 240 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस गाने में दुलकर सलमान और तानी तनवीर नजर आई थीं।
Manoj Bajpayee: मनोज को जोरम के रोल के लिए मिली घर से प्रेरणा, बताया- 'एक बार मां ने मरने के लिए मांगा था जहर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed